spot_img
spot_img
Monday, May 4, 2026

पंकज उदास का निधन कला जगत की लिए अपूर्णीय क्षति:- वित्त मंत्री ओपी

Must Read

रायगढ़ :- पद्मश्री से सम्मानित सुप्रसिद्ध ग़ज़ल गायक पंकज उदास जी के निधन के समाचार को अत्यंत दुखद बताते हुए रायगढ़ विधायक एवम वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पंकज उदास के निधन को कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति निरूपित किया।मंत्री चौधरी ने कहा भारतीय संगीत को विश्वपटल पर विशिष्ट पहचान दिलाने वाले बड़े सितारे को हमने खो दिया है। सन 2006 के दौरान उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। पंकज उदास जी की मधुर आवाज पीढ़ियों से मंत्रमुग्ध करती रही। उनके भाव पूर्ण ग़ज़ल भजन और गीतों ने देश वासियों के दिलो को छुआ है। संगीत जगत के लिए उनका निधन बड़ी रिक्तता है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। पंकज उदास के गजल गीत की गूंज कानो में सदा सुनाई देती रहेगी। ओपी चौधरी ने दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देंने सहित परिवारजनों, प्रशंसकों और शुभचिंतकों को इस विकट परिस्थिति में धैर्य व संबल प्रदान करने की कामना की है।

Latest News

इंस्टाग्राम पर स्टंटबाजी का वीडियो पोस्ट करना युवक को पड़ा भारी, रायगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर ठोका भारी जुर्माना

खतरनाक तरीके से बाइक दौड़ाकर बना रहा था रील, तमनार पुलिस ने युवक को थाने बुलाकर लगाई कड़ी फटकार पुलिस...

More Articles Like This

error: Content is protected !!