spot_img
spot_img
Monday, May 4, 2026

भाजपा प्रदेश कार्यालय में वित्त मंत्री ओपी का जनदर्शन

Must Read

रायगढ़ :- रायपुर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री भरतलाल वर्मा जी की मौजूदगी में वित्त मंत्री एवम रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी जनदर्शन हेतु मौजूद रहे इस दौरान उन्होंने प्रदेश से पहुंची देवतुल्य जनता एवं कार्यकर्ताओं की समस्याओं एवं मांगों को गम्भीरता पूर्वक सुना एवम हर संभव निराकरण हेतु पहल की। विदित हो कि प्रदेश भाजपा कार्यालय में महीने में एक दिन हर विभाग के मंत्री जन दर्शन हेतु मौजूद रहेंगे ताकि प्रदेश भर की जनता सहित कार्यकर्ताओ से सीधा संवाद स्थापित किया जा सके। देर रात तक चले इस जन दर्शन में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सैकड़ों जनता कार्यकर्ताओ से सीधी मुलाकात करते हुए उनकी समस्याओं का निराकरण किया।

Latest News

स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड में श्रमिक दिवस पर “पेयजल व राहत पहल के तहत श्रमिकों को विशेष सुविधाएं

टेमटेमा। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड में एक विस्तृत एवं सुव्यवस्थित कार्यक्रम का...

More Articles Like This

error: Content is protected !!