spot_img
Thursday, August 6, 2026

किसानो के लिए तन मन धन से समर्पित है विष्णुदेव साय की सरकार :- वित्त मंत्री ओपी चौधरी

spot_img
Must Read

वित्त मंत्री टेक्नोलॉजी के प्रभावी इस्तेमाल से प्रदेश में आयेगा बड़ा बदलाव

सदन में बजट हेतु सार्थक चर्चा में भाग लेने हेतु पक्ष विपक्ष के सदस्यों का ओपी ने किया आभार

रायपुर:- 13 फरवरी 2024 वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज विधानसभा में बजट पर सार्थक चर्चा में शामिल होने के लिए पक्ष एवं विपक्ष के सदस्यों के साथ ही सदन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। सरकार की ओर से वित्त मंत्री ने धन्यवाद ज्ञापन में कहा कि बजट में शामिल सभी साथियों द्वारा दिए गए सुझावों एवम अपने।विचार रखने के लिए धन्यवाद देता हूं। ऐसी चर्चा से ही हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा।

सदन को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री चौधरी ने कहा राज्य में विष्णुदेव साय की सरकार बस्तर एवं सरगुजा पर ध्यान केंद्रित कर इस क्षेत्र के लिए पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने कहा की सरगुजा एवं बस्तर क्षेत्र में इको टूरिज्म एवं नेचुरोपैथी डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जायेगा। बस्तर क्षेत्र में लघु वनोपज के प्रसंस्करण हेतु उद्योगों की स्थापना की जाएगी और समन्वित प्रयास करते हुए इन क्षेत्रों की छिपी हुई आर्थिक संभावनाओं को साकार रूप दिया जाएगा।
वित्त मंत्री ने कहा की एक ओर हमारी सरकार गोंडी भाषा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है तो दूसरी तरफ नया रायपुर को आईटी सेक्टर बनाने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं।टेक्नोलॉजी के व्यापक एवम प्रभावी इस्तेमाल करने की दिशा में सरकार ने बड़े कदम उठाए है जिससे प्रदेश में सरकार की पारदर्शिता का बड़ा परिवर्तन दृष्टिगोचर होगा।

नए जिलों के संबंध में वित्त मंत्री ने चर्चा करते हुए कहा नए जिलों के संबंध में जानकारी सामने आ रही है कि नए जिलों में कार्यालय, कॉलेज एवं मूलभूत सुविधाएं अभी तक शुरू नही हो पाई।नए जिलों का विकास करने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

सदन के संबोधन के दौरान चौधरी ने कहा विष्णु देव साय की सरकार ने 15 क्विंटल की जगह 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी का एतिहासिक निर्णय लिया है। किसानों के हित में कृषक उन्नति योजना के तहत बजट में 12 हजार करोड़ का प्रावधान भी किया गया है। हमारी सरकार किसानों के लिए पूरी तरह समर्पित है वित्त मंत्री ने यह विश्वास दिलाया कि किसानों की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

Latest News

रायगढ़ पुलिस की सशक्त विवेचना का असर, खरसिया के बहुचर्चित हत्या कांड में दो दोषियों को आजीवन कारावास

मकान विवाद में 62 वर्षीय वृद्ध की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले सगे नातियों को मिली उम्रकैद तत्कालीन थाना प्रभारी...

More Articles Like This

error: Content is protected !!