भूपेश ने कांग्रेस का बाजार बंद कराया अब मोहब्बत की दुकान खोलने का क्या फायदा:- गोमती साय

spot_img
Must Read

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पत्थलगांव विधायक गोमती का पलटवार

रायगढ़ :- राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बयान कि छत्तीसगढ़ में खुलेगी मोहब्बत की दुकान पर पलट बार करते हुए पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने कहा भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का बाजार पहले ही बंद हो चुका है अब राहुल बाबा के मोहब्बत की दुकान खुलने का क्या लाभ ? पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने कहा राहुल गांधी ने मोदी जी की जाति पर सवाल उठाकर प्रदेश के पिछड़े वर्ग तेली जाति के लोगो का अपमान किया है। गोमती साय ने कहा राहुल ने कहा मोदी जी जन्म से पिछड़ा वर्ग नही है गोमती साय ने कहा इस जाति को पिछड़ा वर्ग में कांग्रेस ने शामिल किया है। कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए जब उन्होंने तेली जाति को पिछड़ा वर्ग में शामिल किया है तो फिर राहुल जाति को लेकर सवाल क्यों उठा रहे है। जनता ने कांग्रेस की दुकान का दिवालिया निकाल दिया है। बार बार राहुल को लांच करने के लिए कांग्रेस को भी टोना टोटका कर रही है साब असफल रहा है। विष्णु देव साय सरकार के नेतृत्व में मोदी की गारंटी जिस तेजी से पूरी हो रही है इससे आगामी लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की सभी ग्यारह सीटे जीतेंगी। मोदी जी ने कांग्रेस मुक्त का जो सपना देखा है उसकी शुरुवात छत्तीसगढ़ से होगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

एनएमएल तलईपल्ली द्वारा ओपी जिंदल कम्युनिटी कॉलेज में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रायगढ़ / तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा ओपी जिंदल कम्युनिटी कॉलेज, पुंजीपथरा में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया...

More Articles Like This