spot_img
Friday, July 31, 2026

पीएससी चेयरमेन के खिलाफ मामला दर्ज.. भाजपा ने शुरू की युवाओ के हक की लड़ाई :- वित्त मंत्री ओपी

spot_img
Must Read

पीएससी चेयरमेन के खिलाफ दर्ज मामले से विष्णु सरकार ने शुरू की युवाओ के हक की लड़ाई :- वित्त मंत्री ओपी

भर्ती घोटाले को लेकर सरकार आने पर जांच का वादा विष्णु देव सरकार ने पूरा किया

वासनिक सहित कई अधिकारियों कर्मचारियों पर दर्ज मामले में मीडिया को दिए साक्षात्कार में कहा भाजपा ने प्रदेश के युवाओं के साथ जो वादा किया उसे विष्णु देव साय पूरा करने जा रही है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने भाजपा की कथनी करनी को एक बताते हुए कहा भाजपा लगातार इस मु्द्दे को दमदारी से उठाती रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए प्रदेश के युवा भाई बहनों के माता पिता ने पुरखोती जमीन सोना गहना बेच दिया ताकि अपने बच्चो के सुनहरे भविष्य का सपना पूरा किया जा सके। प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान हुए भर्ती घोटाले से युवाओं के माता पिता के सपने टूटे उनके हक की लड़ाई भाजपा पिछले चार सालों में लगातार लड़ रही थी। जनता के आशीर्वाद से बनीरायगढ़:- कांग्रेस की सत्ता के दौरान सीजीपीएससी में भर्ती घोटाले को लेकर सदा मुखर रहने वाले भाजपा की सरकार आने पर दमदारी से जांच का दावा करने वालेतात्कालिक महामंत्री ओपी चौधरी अब सूबे के वित्त मंत्री बन गए है । कांग्रेस की सरकार के दौरान अपने किए गए वादों को लेकर संजीदा रहने वाले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भर्ती घोटाले को लेकर सीबीआई को सौंपी जांच एवम प्रदेश की जांच एजेंसी ईओडब्ल्यू द्वारा हाल में पीएससी चेयर मैन सोनवानी सचिव जीवन किशोर ध्रुव, परीक्षा नियंत्रक आरती

भाजपा की सरकार के लिए वित्त मंत्री ओपी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा विधान सभा चुनाव के दौरान मोदी जी ने खुले मंच से कहा था पीएससी भर्ती में गड़बड़ी करने वालो को बख्शा नहीं जाएगा। यही वजह है कि विष्णु देव साय सरकार ने संजीदा होकर जांच का निर्णय लिया है।सूक्ष्मता के साथ जांच के अलावा भविष्य में पी एस सी को बेहतर और पारदर्शी बनाने की दिशा मे सरकार आवश्यक कदम उठाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। एक अन्य सवाल के जवाब पर देते हुए वित्त मंत्री में कहा विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व की सरकार पी एस सी घोटाले पर कार्यवाही को लेकर बहुत संजीदा है सारी कार्यवाही कानूनी तरीके से की जायेगी। पीड़ित लोगो को न्याय दिलाने के साथ साथ दोषियों को सजा दिलाने पी एस सी में भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शीता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक रिफॉर्म एजेंडा पारित किया जायेगा। वित्त मंत्री के भरोसा दिलाते हुए कहा यह लड़ाई कोई राजनैतिक लड़ाई नही बल्कि प्रदेश के युवाओं के हक की लड़ाई उन्हें न्याय दिलाने की है। प्रदेश के युवाओं ने हम पर भरोसा जताया है और हमारी सरकार भरोसे को कायम रखेगी। युवाओं को न्याय मिलते ही उनके बेहतर भविष्य का हमारा संकल्प पूरा होगा। युवाओ के हित का एजेंडा राजनैतिक एजेंडे से ऊपर रहेगा। अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को पारदर्शी बनाए जाने के सवाल पर ओपी ने कहा गुड गवर्नेंस के लिए विष्णु देव साय सरकार संकल्पबद्ध है। सरकार बदलने के बाद ट्रांसफर पोस्टिंग को पारदर्शी बताते हुए वित्त मंत्री ने कहा पूर्ववर्ती सरकार पर वर्तमान सरकार की कार्यशैली का अंतर स्पष्ट देखा समझा जा सकता है।पिछली सरकार की तरह सरकारी कार्यों में भ्रष्टाचार होता तो गुड गवर्नेंस का दावा नही किया जा सकता था। पिछली सरकार के दौरान भ्रष्टाचार करने के लिए लाइसेंस दिया गया लेकिन भाजपा की सरकार में यह सब कुछ नही चलेगा। विष्णु देव साय सरकार सुशासन के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

Latest News

आज शाम VC के जरिए सारंगढ़ शक्ति रायगढ़ जिले के महानदी के तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ आपदा नियंत्रण की तैयारियों की समीक्षा बैठक लेंगे...

आज शाम VC के जरिए सारंगढ़ शक्ति रायगढ़ जिले के महानदी के तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ आपदा नियंत्रण की...

More Articles Like This

error: Content is protected !!