स्वामी आत्मानंद स्कूलों को लेकर सरकार के ऐलान का छत्तीसगढ़ शिक्षा संघ रायगढ़ ने किया स्वागत

spot_img
Must Read

स्वामी आत्मानंद स्कूलों की समितियां भंग कर सभी स्कूलों को शिक्षा विभाग के अंतर्गत लाया जाएगा

रायगढ़ :- स्वामी आत्मानंद स्कूलों को लेकर प्रदेश सरकार के बड़े ऐलान का छत्तीसगढ़ शिक्षा संघ जिला रायगढ़ ने स्वागत किया है। छत्तीसगढ़ शिक्षा संघ जिला रायगढ़ के जिला अध्यक्ष श्री आशीष रंगारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ शिक्षा संघ के प्रांताध्यक्ष श्री ओंकार सिंह के नेतृत्व में कुछ दिन पूर्व ही छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के विशिष्ट प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ श्री विष्णु देव साय जी से चर्चा कर कलेक्टर की अध्यक्षता वाली कमेटी अंतर्गत संचालित होने वाले सभी आत्मानंद स्कूलों का सम्पूर्ण वित्तीय तथा प्रशासकीय नियंत्रण शिक्षा विभाग द्वारा किए जाने हेतु चर्चा कर ज्ञापन सौंपा था। चर्चा के दौरान माननी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने जल्द ही इस हेतु बड़ी सकारात्मक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया था। इसी तारतम्य में विष्णु देव सरकार ने अब स्वामी आत्मानंद स्कूलों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। विधानसभा में आज इस मुद्दे पर चर्चा के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि,अगले शिक्षा सत्र में कलेक्टर की अध्यक्षता वाली सभी समितियां भंग होगी। सभी स्कूलों को शिक्षा विभाग के अंतर्गत लाया जाएगा। जो भी शिकायत मिलेगी इसकी जांच कराएंगे। बच्चों का भविष्य सुरक्षित रहे यह सुनिश्चित करेंगे। साथ ही जिन महापुरुषों के नाम इन स्कूलों से हटाए गए हैं उन्हें फिर से जोड़ा जाए। महापुरुषों के नाम की तख्ती भी लगाई जाएगी। विदित हो कि, ध्यान आकर्षण के माध्यम से सदन में आए इस मुद्दे पर चर्चा के दौरान स्वामी आत्मानंद स्कूलों में अनियमिता का मुद्दा गर्माया रहा। विदित हो कि,अभी प्रदेश भर में स्वामी आत्मानंद स्कूल कलेक्टर की अध्यक्षता वाली कमेटी संचालित करती हैं, लेकिन अब इसका नियंत्रण खुद शिक्षा विभाग की तरफ होगा। इस बात की घोषणा आज शिक्षा मंत्री ने सदन में की है। उन्होंने कहा कि,अगले सत्र से कलेक्टर की अध्यक्षता वाली कमेटी भंग होगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

हिन्दी दिवस पर धौराभांठा स्कूल में किया गया कार्यक्रम का आयोजन

रायगढ़ 14 सितंबर। हिन्दी दिवस के अवसर पर जेपीएल जिंदल फाउंडेशन द्वारा शासकीय उच्च. माध्यमिक विद्यालय धौराभांठा में कार्यक्रम...

More Articles Like This