कोतवाली पुलिस ने लापता बालिका को गुरूग्राम, हरियाणा जाकर किया दस्तयाब…बालिका को शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाने वाले आरोपी पॉक्सो एक्ट में गया जेल…

spot_img
Must Read

रायगढ़ । कोतवाली पुलिस द्वारा पिछले माह थानाक्षेत्र से लापता हुई नाबालिग बालिका को गुरूग्राम (हरियाणा) में पतासाजी कर आरोपित युवक के साथ रायगढ़ लाया गया । बालिका के कथन, मेडिकल आदि औपचारिकताएं पूर्ण कर आरोपित युवक को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

जानकारी के मुताबिक बालिका के परिजन 28 दिसंबर 2023 को थाना कोतवाली में आवेदन देकर बालिका के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कर बताये कि बालिका 26 दिसंबर के सुबह मोहल्ले में घूमने गई थी और शाम तक वापस नहीं आई । दो दिनों तक बालिका की खोजबीन किये, पता नहीं चलने पर थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया गया । थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 363 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया । लापता बालिका के सहेलियों और परिजनों से पूछताछ में बालिका के चांदमारी के युवक अर्जुन पटेल के साथ मित्रता होने की जानकारी मिली । अर्जुन पटेल भी उसी रोज से फरार था, तत्काल थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे द्वारा लापता बालिका और संदेही अर्जुन पटेल का लोकेशन लिया गया जिनका लोकेशन लगातार दिल्ली, हरियाण के अलग-अलग स्थान पर होने की जानकारी मिली । कुछ दिनों पहले संदेही और बालिका के गुरूग्राम हरियाणा में होने की जानकारी मिली तत्काल थाना प्रभारी द्वारा एसएसपी श्री सदानंद कुमार से अनुमति प्राप्त कर उनके मार्गदर्शन पर थाना कोतवाली से टीम तैयार कर हरियाणा रवाना किया गया । संदेही को कोतवाली पुलिस की खोजबीन की जानकारी मिलने पर अपना किराया मकान खाली कर फरार होने की ताक में था जिसे ग्राम तिघरा, गुरूग्राम (हरियाणा) में पुलिस टीम ने धर दबोचा । आरोपी अर्जुन पटेल के कब्जे से बालिका को बरामद किया गया । पूछताछ में बालिका अर्जुन पटेल द्वारा शादी का प्रलोभन देकर रायगढ़ से गुड़गांव (गुरूग्राम) ले जाकर किराए मकान में शारीरिक संबंध स्थापित करना बताई । बालिका का महिला विवेचक से कथन कराकर प्रकरण में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं विस्तारित कर *आरोपी अर्जुन पटेल पिता ललित पटेल उम्र 21 साल चांदमारी रायगढ़* को गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतवाली शनिप रात्रे, उप निरीक्षक अमरनाथ शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक राकेश शर्मा और महिला आरक्षक कस्तूरी राठिया की विशेष भूमिका रही है ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार…चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों...

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार... चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में...

More Articles Like This