अवैध शराब पर पूंजीपथरा पुलिस और साइबर सेल की ताबड़तोड़ कार्यवाही…

spot_img
Must Read

गेरवानी के अलग-अलग स्थान पर छापेमारी में चार आरोपियों से 130 लीटर महुआ शराब जब्त…

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर अवैध शराब के विरुद्ध जारी कार्यवाही में कल दिनांक 29/01/2024 को थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक कृष्णकांत सिंह के नेतृत्व में पूंजीपथरा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम गेरवानी में छापेमार कार्यवाही का चार आरोपियों से 130 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद कर आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है ।

कल रात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा छापेमार कार्यवाही कर मुखबीर सूचना पर थानाक्षेत्र के संभावी प्लांट के पास आरोपी राजेन्द्र बर्मन निवासी गेरवानी को मोटर सायकल साइन सीजी 13 ए.व्ही. पर शराब तस्करी कर रहे आरोपी से 50 ब्लक लीटर महुआ शराब और मोटर सायकल जप्त किया गया है । पुलिस टीम द्वारा ग्राम गेरवानी डिपापारा में मुकेश रौतिया से 15 लीटर महुआ शराब, गेरवानी डिपापारा में भरत लाल लहरे के घर में छापेमारी में 20 लीटर महुआ शराब, ग्राम गेरवानी के संभावी प्लांट जाने वाले मार्ग में रोड़ किनारे आरोपी संदीप सिंह द्वारा छुपा कर रखा 45 लीटर महुआ शराब की आरोपी के निशांदेही पर जप्ती की गई है । इस प्रकार चारों कार्यवाही में पूंजीपथरा पुलिस और साइबर सेल की टीम द्वारा *130 लीटर महुआ शराब कीमती 13 हजार रूपये* जप्त कर आरोपियों पर थाना पूंजीपथरा में पृथक-पृथक धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । शराब रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक कृष्णकांत सिंह राजपूत, सहायक उप निरीक्षक जयराम सिदार, प्रधान आरक्षक लाजरुश मिंज, विनीत तिर्की, आरक्षक बाल चंद्र राव, अभिषेक द्विवेदी, धर्मेंद्र सिंह के साथ साइबर सेल स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।

*शराब रेड छापेमारी में गिरफ्तार आरोपी*-
(1) राजेन्द्र बर्मन पिता मोहन लाल बर्मन उम्र 32 वर्ष सा0 गेरवानी डीपापारा थाना पूंजीपथरा जिला रायगढ
(2) मुकेश रौतिया पिता साईनाथ रौतिया उम्र 32 वर्ष सा0 सबदमुण्डा थाना कांसाबेल जिला जशपुर हाल मुकाम गेरवानी डीपापारा थाना पूंजीपथरा
(3) भरत लाल लहरे पिता रामनाथ लहरे उम्र 23 वर्ष सा0 गेरवानी डीपापारा पूंजीपथरा
(4) संदीप सिंह पिता स्व. सिकंदर सिंह उम्र 34 वर्ष सा0 धरमजयगढ पतरापारा हाल मुकाम गेरवानी थाना पूंजीपथरा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार…चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों...

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार... चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में...

More Articles Like This