तराईमाल में अवैध शराब बेचने वाला युवक 20 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार…

spot_img
Must Read

आरोपी युवक पर थाना पूंजीपथरा में आबकारी एक्ट की कार्यवाही…

रायगढ़ । कल दिनांक 28.01.2024 को थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक कृष्णकांत सिंह के नेतृत्व में माइनर एक्ट की कार्यवाही दौरान पूंजीपथरा स्टाफ द्वारा मुखबीर सूचना पर तराईमाल में शराब बेच रहे युवक को 20 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है ।

जानकारी के अनुसार कल रात थाना प्रभारी पूंजीपथरा को मुखबीर से सूचना मिली कि तराईमाल का देवब्रत साहू उसके घर के पास बने झोपडी में महुआ शराब अवैध रूप से बिक्री के लिए रखा है । थाना प्रभारी द्वारा क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे सहायक उप निरीक्षक चंदन सिंह नेताम एवं हमराह स्टाफ को कार्यवाही करने निर्देशित किया गया । रेड कार्यवाही करने तराईमाल पहुंची पूंजीपथरा पुलिस टीम को संदेही देवब्रत साहू घर पर मिला जिससे अवैध शराब बिक्री के संबंध में कड़ी पूछताछ करने पर संदेही द्वारा उसके घर के पास बने झोपडी से दो 10-10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरिकेन में भरा *20 बल्क लीटर महुआ शराब किमती 2000 रूपये* लाकर पेश किया जिसे गवाहों के समक्ष जप्त किया गया । *आरोपी देवब्रत साहू पिता संतोष साहू उम्र 24 वर्ष सा0 तराईमाल धनवार पारा थाना पूंजीपथरा जिला रायगढ़* के कृत्य पर थाना पूंजीपथरा में धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । शराब रेड कार्यवाही में सउनि चंदन सिंह नेताम, विजय एक्का, प्रधान आरक्षक अमित तिर्की, नंद साय कंवर, आरक्षक विक्रम कुजूर और नरेन्द्र पैंकरा शामिल थे ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार…चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों...

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार... चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में...

More Articles Like This