ऑल्टो कार से बरामद बिना बिल के 11 किलो चांदी का आभूषण, कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही में किया जप्त…

spot_img
Must Read

कार से बरामद संदिग्ध चांदी के नये आभूषण की कीमत करीब 6 लाख रुपए…

रायगढ़ । कल 27.01.2024 की रात्रि थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे को मुखबीर से सूचना मिली कि ओडिशा से एक व्यक्ति ऑल्टो कार से बिना पक्के बिल के चांदी के आभूषण अवैध तरीके से खपाने रायगढ़ लेकर आ रहा है । सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल थाने से प्रधान आरक्षक जगदीश नायक के हमराह स्टाफ को संदिग्ध ऑल्टो कार पर कार्रवाई के लिए रवाना किया गया । कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा रात्रि पेट्रोलिंग दौरान पुराना शनि मंदिर ओवर ब्रिज के पास संदिग्ध ओड़िशा पासिंग *ऑल्टो कार OR 17 J 9876* को रोक कर चेक किया गया जिसमें भारी मात्रा में चांदी के नए आभूषण- चांदी का चूड़ा, अंगूठी, पायल, ब्रेसलेट, सिंदूर डिब्बी रखे हुए थे । कोतवाली पुलिस टीम द्वारा वाहन में मौजूद व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना *जुगल प्रधान निवासी बरगढ़ उड़ीसा* का रहने वाला बताया जिससे वाहन में रखे चांदी के नए आभूषणों के कागजात पेश करने नोटिस दिया गया । जुगल प्रधान चांदी के आभूषणों का कोई रसीद नहीं होना बताया । थाना प्रभारी कोतवाली के निर्देशन पर अनावेदक जुगल प्रधान पिता स्वर्गीय गणेश प्रधान उम्र 44 साल निवासी वार्ड नंबर 03 हाटपदा थाना व जिला बरगढ़ (उड़ीसा) को वाहन एवं चांदी के आभूषण समेत थाना लाया गया। अनावेदक से संदिग्ध *चांदी के आभूषण कुल वजन 11 किलो कीमत करीब 6 लाख रुपए* का धारा 102 CrPC के तहत कार्रवाई कर जप्त किया गया । कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे, प्रधान आरक्षक जगदीश नायक, आरक्षक जगमोहन ओग्रे, मनोज पटनायक, भगवती प्रसाद रत्नाकर शामिल थे ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार…चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों...

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार... चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में...

More Articles Like This