निगम को मिला सी.आई.आई. 3 आर अवार्ड 2023 का ख़िताब…बेहतर कचरा प्रबंधन में कामयाबी के शिखर पर रायगढ़ नगर निगम

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय उद्योग परिसंघ ने किया सम्मानित

रायगढ़। यूएलबी / एमसी द्वारा नगर पालिक निगम ठोस अपशिष्ट के प्रबंधन में उत्कृष्टता के आवेदन मंगाए गए थे. इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत के नगर निगम, नगर पालिकाओं नगर पंचायतो ने हिस्सा लिया था । नगर पालिक निगम रायगढ़ कचरा प्रबंधन में कामयाबी के शिखर पर पहुंचकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस प्रतियोगिता में भारत के अलग अलग राज्यो के शहरो ने भाग लिया था जिसमे 14 निकायों का चयन हुआ जिसमे से छत्तीसगढ़ के तीन निकाय अंबिकापुर,रायगढ़, और पाटन को उत्कृष्ट प्रदर्शन और कचरे के प्रबंधन और कार्य को काफी पसंद किया गया जिसके तहत रायगढ़ नगर पालिक निगम को सी आई आई 3 आर का द्वितीय 2023 खिताब में नाम दर्ज हुआ।
और बेहतर कचरा प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय उद्योग परिसंघ ने रायगढ़ को इस अवार्ड से नवाजा है।
30 नवंबर 2023 को दिल्ली के ललित होटल में स्वच्छ भारत मिशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी श्री रूपम मिश्रा जी के द्वारा रायगढ़ नगर निगम की ओर से प्रतिनिधि के रूप मे सहायक अभियंता श्री अमरेश लोहिया ने प्राप्त किया।
पूरे देश में रायगढ़ नगर पालिक निगम को दुसरा स्थान मिलने पर महापौर श्रीमती जानकी अमृत काटजू एवं निगम कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने निगम के कर्मचारियो के कार्य की प्रशंसा की और कहा की सभी के अथक मेहनत और परिणाम स्वरूप कचरे के बेहतर कचरा प्रबंधन के लिए रायगढ़ निगम को सी.आई.आई. 3 आर अवार्ड 2023 से नवाजा गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

अंधेरा बाहर नहीं, भीतर है, दीप पहले मन में जलाइए – पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी

अंधेरा बाहर नहीं, भीतर है, दीप पहले मन में जलाइए - पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी रायगढ़ :- पूज्य बाबा...

More Articles Like This