spot_img
Wednesday, May 20, 2026

एनटीपीसी लारा ने मनाया अपना 11वां स्थापना दिवस

Must Read

दिनांक 13 दिसम्बर 2023 / को एनटीपीसी लारा परियोजना में 11वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसरपर कार्यकारी निदेशक श्री दिवाकर कौशिक एवं सभी महाप्रबंधकगण, यूनियन एवं असोशिएशन के पदाधिकारियों की उपस्थिती में केक काटकर एक दूसरे को बधाई दी। कर्मचारियों को सम्बोधन करते हुए श्री कौशिक ने कहा एनटीपीसी लारा आधुनिक तकनीक पर आधारित विद्युत परियोजना है, अतः यह प्लांट उच्च दक्षता पर कार्य करता है और देश की विकास के लिए सबसे जरूरी बिजली किफ़ायती दरों पर प्रदान करता है। इस वित्त वर्ष में आजतक एनटीपीसी लारा द्वारा 81.75 प्रतिशत पर 8005 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन किया गया है। लारा का प्लांट दक्षता के आधार पर एनटीपीसी का तीसरे सबसे अच्छे दक्षतापूर्ण प्लांट है, और दूसरे सब-क्रिटिकल एवं सुपर-क्रिटिकल प्लांट के मुक़ाबले 40.6 प्रतिशत ज्यादा है जो की पर्यावरण हितैषी है । इसलिए दूसरे प्लांट के मुक़ाबले एनटीपीसी लारा बेहद किफ़ायती दरो पर बिजली प्रदान करता है।

एनटीपीसी लारा देश का एक उभरता हुआ बिजली सयन्त्र है। वर्तमान में एनटीपीसी लारा की स्थापित क्षमता है 1600 मेगावाट, बहुत जल्द यहाँ और 1600 मेगावाट क्षमता वर्धन होने जा रहा है। लारा परियोजना से उत्पादित बीजली का आधा हिस्सा छत्तीसगढ़ को प्रदान की जाती है और बाकी आधा बिजली मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, दमन एवं दीव को प्रदान की जाती है। बिजली बनाने की अलावा एनटीपीसी द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत सहयोगी ग्रामों, रायगढ़ जिला एवं छत्तीसगढ़ में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, आधारभूत सरंचना की विकास के लिए करोड़ो रुपये की विकास कार्य किया जा रहा है।

Latest News

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के प्रभावी संचालन हेतु 22 मई को होगा प्रशिक्षण

रायगढ़, 20 मई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में जल्द शुरू होने जा रही “सीएम हेल्पलाइन”...

More Articles Like This

error: Content is protected !!