spot_img
Wednesday, August 5, 2026

ओपी को बाहरी बताने वाली कांग्रेस का जनता ने मुंह काला किया :- उमेश अग्रवाल

spot_img
Must Read

समीक्षा बैठक में हंगामे पर जिला भाजपा अध्यक्ष की प्रतिक्रिया

रायगढ़ :- प्रकाश नायक की शर्मनाक पराजय पर कांग्रेस की समीक्षा बैठक में हुए हंगामे पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा स्थानीय विधायक प्रकाश नायक ने विधायक ओपी चौधरी को किस आधार पर बाहरी बताया इसकी भी कांग्रेस को समीक्षा करनी चाहिए। बतौर विपक्ष भाजपा लगातार प्रकाश नायक पर निष्क्रियता का आरोप लगाती रही एवम विकास के मुद्दे पर सार्वजनिक बहस के लिए चुनौती भी दी लेकिन इस पर विधायक ने कोई जवाब नही दिया। अपनी हार का टिकरा कार्यकर्ताओ के सर पर फोड़ने के पहले प्रकाश नायक को स्वयं अपने कार्यकाल की समीक्षा करनी चाहिए। ओपी चौधरी जैसे विद्वान विधायक प्रत्याशी को बाहरी बताकर कांग्रेस ने अपनी कब्र खोद ली। कहर बन कर टूटूंगा जैसे नकारात्मक बयानों का स्मरण कराने वाली कांग्रेस पर आम जनता कहर बनकर टूट पड़ी यही वजह है कि कांग्रेस को शर्मनाक एवम बड़ी पराजय का सामना करना पड़ा। समीक्षा बैठक के दौरान हुए हंगामे को जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल में कांग्रेस का मूल चरित्र बताते हुए कहा प्रकाश नायक अपने स्थाई निवास एवम अपने जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र सरिया क्षेत्र से भी पिछड़ गए। आम जनता ने एक सिरे से कांग्रेस को नकार दिया । अपनी शर्मनाक पराजय का जिम्मेदार प्रकाश नायक स्वय है।

Latest News

रायगढ़ कांग्रेस भवन में मासिक बैठक संपन्न, महंगी बिजली व स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन की बनी रणनीति

रायगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ (ग्रामीण) की मासिक बैठक एवं संगठनात्मक समीक्षा बैठक मंगलवार को जिला कांग्रेस भवन, रायगढ़...

More Articles Like This

error: Content is protected !!