ट्रक छोड़कर भागा मवेशी तस्कर गिरफ्तार, घरघोड़ा पुलिस लोदाम जशपुर में की गिरफ्तार….

spot_img
Must Read

आरोपी के ट्रक से 31 नग मवेशियों को कराया गया था मुक्त….

ट्रक की जब्ती कर फरार वाहन चालक पर किया गया था पशुक्रूरता का अपराध दर्ज…..

रायगढ़ । घरघोड़ा पुलिस द्वारा फरार मवेशी तस्कर को जशपुर जिले के लोदाम थानाक्षेत्र में दबिश देकर पकड़ा गया है । घरघोड़ा पुलिस द्वारा दिनांक 26-27/07/2022 की रात्रि मुखबिर सूचना पर बायपास रोड़, बैहामुडा में ट्रक क्रमांक सीजी 14 एम.क्यू.- 586 को पकड़ा गया था । ट्रक का ड्राइवर पुलिस नाकेबंदी को दूर से देख कर ट्रक को खड़ी कर ट्रक से उतर कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया । पुलिस टीम ट्रक के डाला अंदर बगैर दाना पानी  31 नग मवेशी की कीमत करीब ₹93,000 को मुक्त कराकर बैहामुड़ा गठान समिति के सदस्यों को अस्थाई सुपर्दनामे पर दिया गया है । घटना के संबंध में ट्रक वाहन चालक के विरुद्ध थाना घरघोड़ा में छत्तीसगढ़ कृषि पशुपालन संरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6,10 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । 
विवेचना के दरमियान थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक प्रवीण कुमार मिंज जप्त वाहन के पंजीकृत स्वामी का पता लगाया गया । वाहन सद्दाम कुरैशी निवासी लोहरदगा (झारखंड) के नाम पर पंजीकृत होना पता चलने पर उसके निवास लोहरदगा पता किया गया जिसके टांगरटोली लोदाम जिला जशपुर में छिपे होने की जानकारी मिलने पर एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम जशपुर रवाना किया गया, पुलिस टीम सुनियोजित तरीके से आरोपी के घर दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया जो घटना दिनांक को स्वयं वाहन चलाना बताया । आरोपी से वाहन की चाबी व आरसी बुक को गवाहों के समक्ष जब्ती कर आरोपी सद्दाम कुरेशी पिता मुकीम कुरैशी उम्र 32 वर्ष निवासी बांग्ला रोड मस्जिद के पास लोहरदगा थाना और जिला लोहरदगा (झारखंड) वर्तमान निवास मुफीद अंसारी साईं टांगरटोली थाना लोदाम जिला जशपुर (छत्तीसगढ़) को पशुक्रूरता के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रायगढ़ पुलिस ने दो बाइक चोर गिरोहों का किया पर्दाफाश, 8 आरोपियों से करीब 7 लाख रुपये के 10 दुपहिया वाहन बरामद

रायगढ़ पुलिस ने दो बाइक चोर गिरोहों का किया पर्दाफाश, 8 आरोपियों से करीब 7 लाख रुपये के 10...

More Articles Like This