ग्राम भगोरा में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस की रेड कार्रवाई…..

spot_img
Must Read

आरोपी के घर पीछे बाड़ी में छिपाकर रखा 10 लीटर महुआ शराब जप्त, आरोपी गया जेल….

रायगढ़ । कल दिनांक 31.07.2022 को थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भगोरा में रहेना वाला कमलेश राठिया घर बाड़ी में महुआ शराब अवैध बिक्री के लिये रखे होने की सूचना पर थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक किरण गुप्ता के निर्देशन पर थाने से प्रधान आरक्षक हेम प्रकाश सोन के साथ आरक्षक विक्रम कुजूर ग्राम भगोरा रवाना हुये । चक्रधरनगर स्टाफ द्वारा मुखबिर सूचना पर गवाहों के साथ कमलेश राठिया के घर जाकर शराब रेड कार्रवाई किया गया । आरोपी कमलेश राठिया से अवैध शराब बिक्री के संबंध में पूछताछ करने पर घर बाड़ी से शराब बिक्री करना स्वीकार कर 05-05 लीटर क्षमता वाली 02 लाल रंग की जरीकेन में भरी हुई कुल 10 लीटर महुआ शराब, 1000 रूपये लाकर पेश किया जिसकी विधिवत जप्त कर आरोपी कमलेश राठिया ‍पिता  डाक्टर राठिया उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम भगोरा थाना चक्रधरनगर को थाना लाया गया आरोपी पर थाना चक्रधरनगर में धारा 34(1)(क), 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रायगढ़ पुलिस ने दो बाइक चोर गिरोहों का किया पर्दाफाश, 8 आरोपियों से करीब 7 लाख रुपये के 10 दुपहिया वाहन बरामद

रायगढ़ पुलिस ने दो बाइक चोर गिरोहों का किया पर्दाफाश, 8 आरोपियों से करीब 7 लाख रुपये के 10...

More Articles Like This