न घरों में पानी पहुंचा न ही डेंगू खत्म कर पाई..कांग्रेस किस मुंह से आम जनता से वोट मांग रही:-बृजेश गुप्ता

spot_img
Must Read

रायगढ़:- कांग्रेस की शहर सरकार घरों ना ही पानी पहुंचा पाई और नही जानलेवा डेंगू मच्छर का इलाज खोज पाई। राम भरोसे की यह सरकार किस आधार पर भरोसे की सरकार का नारा दे रही। उक्त संबध का आरोप लगाते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा नेता बृजेश गुप्ता ने जारी विज्ञप्ति कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कांग्रेस की यह भरोसे की सरकार सभी मोर्चे पर असफल रही है। जनता से मिले अपार जन समर्थन का कांग्रेस ने जमकर दुरुपयोग करते हुए भ्रष्टाचार में इस्तेमाल किया। छत्तीसगढ़ महतारी का आंचल दागदार करने वाली भूपेश सरकार को जनता अपने किए की सजा अवश्य देगी। भाजपा नेता बृजेश गुप्ता ने शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला के बयान पर जवाबी हमला करते हुए कहा उन्हे आम जनता को यह बताना चाहिए कांग्रेस के विधायक महापौर रहते हुए भी संजय कॉम्प्लेक्स का निर्माण क्यों नही हो पाया ? इसका जिम्मेदार कौन है। भाजपा नेता ने विधायक प्रकाश नायक को विधायक का कार्य क्षेत्र स्मरण कराते हुए कहा कि सड़क बिजली पानी जैसे छोटे कामों के लिए जनता पार्षद सरपंच जन पद सदस्य को चुनती है ।बड़े कामों के लिए विधायक को चुनती है । विधायक प्रकाश नायक को सार्वजनिक मंच में चुनौती देता हूं कि वे जनता के आमने पांच बड़े काम रखे जिसका लाभ आम जनता को मिला हो। पांच सालो तक अपनी ही सरकार के खिलाफ विधान सभा में सवाल लगाकर अपनी सक्रियता दिखाने का प्रयास करते रहे। जनता की समस्या का समाधान विधान सभा मे सवालों से दूर नही होता बल्कि क्षमता ज्ञान अनुभव से दूर होता है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को नई तकनीक सीखने और नवाचार के मिलेंगे अवसर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

रायगढ़ की एआई उड़ान-जागरूकता से नवाचार तक’ कार्यशाला में 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा आईआईआईटी नया रायपुर के...

More Articles Like This