spot_img
Thursday, July 2, 2026

कांग्रेस किश्तों में प्रति क्विंटल धान का दाम 64 हजार दाम देगी वही भाजपा देगी एक मुश्त 65 हजार

spot_img
Must Read

डबल इंजन सरकार बनेगी भाजपा के संकल्प की गारंटी

अमीर हो या गरीब हर महिला को मिलेंगे एक हजार प्रति माह

सरिया मंडल के एक दर्जन गांवों में पहुंचे ओपी चौधरी

रायगढ़:- भाजपा प्रत्यासी ओपी चौधरी ने कहा किसान भाईयों को धान खरीदी के लिए भाजपा की गारंटी पर इतना विश्वास है कि रायगढ़ की मंडियों में धान नही आ रहा और किसान भाजपा की सरकार आने का इंतजार कर रहे है। सरिया मंडल के एक दर्जन गांवों में जन संपर्क करते हुए ओपी चौधरी ने कहा भाजपा की सरकार आने पर किसानो को एक एकड़ में 21 क्विंटल धान के लिए 3100 के हिसाब से 65 हजार एक सौ रुपए एक मुश्त मिलेंगे वही कांग्रेस की सरकार आने पर किसानों को एक एकड़ के लिए 64 हजार रुपए किश्तों में मिलेंगे। डबल इंजन सरकार की ताकत बताते हुए ओपी ने कहा कांग्रेस की सरकार में दम नहीं है इसलिए सरकार किसानो को एक मुश्त भुगतान नहीं कर पा रही है।महिलाओ को लेकर भी कांग्रेस की नियत में खोट है । भाजपा हर महिला के खाते में एक हजार रुपए प्रति माह डालेगी वही कांग्रेस ने महिलाओ को लेकर कोई घोषणा नही की है। इसके पहले मोदी जी ने राजनीति में महिलाओ की भागीदारी 33% सुनिश्चित कर दी है। ओपी ने मोदी की गारंटी को कांग्रेस के भरोसे पर भारी है। कांग्रेस को विकास विरोधी बताते हुए कहा कांग्रेस यूवाओ के शिक्षा को लेकर मौन है जबकि शिक्षा सबसे आवश्यक है। भाजपा की गारंटी में उच्च शिक्षा हेतु AIIMS की तर्ज पर उच्च शिक्षण संस्थाओं का निर्माण शामिल है। सत्ता आते ही कांग्रेस ने भर्ती में घोटाला किया भाजपा यह विश्वास दिलाती है कि युवाओं के सपने बेचा जो घोटाले किए है भाजपा सबकी जांच कराएगी। आज सरिया मंडल के बिलाईगढ़ (स),कंडोला,भिखमपूरा,बोकरामुड़ा,दुलमपुर,सुखापाली,कटंगपाली,मौहापाली,तोरेसिंघा,बांजीपाली,मुंगलीपाली,गिरुलपाली,
पुरेना,गोबर सिंघा में जन संपर्क के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ पाणिग्राही,कैलाश पण्डा,परदेशी प्रधान,अजय जवाहर नायक, चूड़ामणि पटेल,राधामोहन पाणिग्राही,सेवक पटेल,जुगल अग्रवाल,गोविंद अग्रवाल, स्वप्निल स्वर्णकार,अरूण शराप,शशी डनसेना,जयरतन पटेल,दशरथ साहू, रामकुमार नायक,राजकिशोर पाणिग्राही,गजपति डनसेना,राधाकांत देहरी,मुरारी नायक सहित भाजपा कार्यकत्ता मौजूद रहे

Latest News

सहयोग और संवेदनशीलता का संगम – गारे पेलमा III ने लगाया विशाल रक्तदान शिविर 135 यूनिट रक्त संग्रहित, सैकड़ों जरूरतमंदों को मिलेगा जीवनदान

रायगढ़, / अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के जन्मदिवस के अवसर पर गारे पेलमा III कोलियरीज लिमिटेड की...

More Articles Like This

error: Content is protected !!