spot_img
spot_img
Monday, May 4, 2026

चुनाव जीतने के पहले ओपी ने पैर छूकर दिल जीत लिया…सरिया मंडल में ओपी ने कहा ठगे गए क्षेत्रवासी

Must Read

ओपी का शालीन व्यवहार से महिलाए प्रभावित

रायगढ़:- पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी को जन संपर्क के दौरान पैर छूता देख सर सरिया मंडल वासी भावुक हो गए। एक बुजुर्ग ने आशीर्वाद देते हुए कहा जीवन काल में किसी कलेक्टर को पैर छूते हुए नही देखा है। ओपी चौधरी को गांव का बेटा बताते हुए कहा बड़ो का सम्मान में पैर छुना हमारी संस्कृति है और रायगढ़ के बेटे को इसी संस्कृति का पालन करते देख मुझे खुशी हो रही है। चुनाव जीतने के पहले ओपी ने दिल जीत लिया।सरिया मंडल में ओपी चौधरी के जन संपर्क के दौरान सरिया वासियों ने कहा विकास का भरोसा दिलाने वाले को समर्थन देंगे। यह भरोसा ओपी चौधरी दिलाने में कामयाब रहे है।
जन संपर्क के दौरान पूर्व कलेक्टर ओपी जिस अंदाज में पैर छू रहे है उससे मतदाता प्रभावित हो रहे है।भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी की शालीनता महिलाओ युवाओं का दिल जीत रही। सरिया मंडल में जनसंपर्क के दौरान पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल,वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ पाणिग्रही,एवम अफरोज डायमंड भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी के साथ रहे। सरिया मंडल में जन संपर्क के दौरान ओपी चौधरी ने कहा इस क्षेत्र के लोगो को रायगढ़ जिले से पृथक कर दिया गया।जनता की आवाज दबा दी गई। ओपी ने भरोसा दिलाते हुए कहा उनकी सरकार आने पर उनकी मांगों को तवज्जो दी जाएगी। रायगढ़ विधान सभा में बहुत सी समस्याएं ऐसी है जिसका जड़ से इलाज नहीं किया गया। इसलिए ये समस्याएं लाईलाज हो गई। सरिया मंडल के तहत आने वाले ग्राम वासी सड़क जैसी मूलभूत आवश्यकता के लिए धरना दे रहे है। ओपी ने काम नही होने पर चुनाव बहिष्कार का निर्णय लोक तंत्र के शर्मशार करने वाली घटना बताया। छोटे छोटे काम नही करा पाना जनप्रतिनिधि की क्षमता पर सवालिया निशान है। सड़क बनाने के लिए पांच साल का समय कम नही होता ओपी ने कहा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। सरकार होने के बाद भी काम नही करा पाना आश्चर्य जनक है।
ओपी ने भरोसा दिलाते हुए कहा भाजपा की जीत के साथ ही जनता के रुके हुए सारे काम होंगे। ओपी ने कहा राजनीति में आने के मकसद बताते हुए भ्रष्ट व्यवस्था को बदलना है। कलेक्टर रहते हुए जनता का कार्य करने की सीमाए होने का उल्लेख करते हुए ओपी ने कहा राजनीति एक ऐसा मंच है जिसके जरिए आम जनता का भला करने के लिए नीतियां बनाई जाती है। पिता की मृत्यु के बाद सरकारी स्कूल में अभावों के मध्य शिक्षा ग्रहण करना मेरे लिए बहुत दुष्कर रहा।
लेकिन शिक्षा के जरिए मेरे जीवन में बदलाव आया । यही बदलाव मैं जनता के जीवन में करने आया हूं। नक्सल क्षेत्र जब शिक्षा का हब बन सकता है तो रायगढ़ क्यों नही? शिक्षा के के क्षेत्र में अपार संभावना की गुंजाइश है। पढ़ाई एवम कोचिंग के लिए प्रदेश वासीयो के बच्चे बाहर जाने के लिए विवश है। ओपी ने सरिया वासियों को विश्वास दिलाते हुए कहा आप सभी की सहमति मेरी जीत सुनिश्चित करेगी।आपके बच्चो का भविष्य बनाने की मेरी जवाबदारी है। ओपी ने कहा राजनीति में वादे से अधिक इरादे का महत्त्व है।

Latest News

स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड में श्रमिक दिवस पर “पेयजल व राहत पहल के तहत श्रमिकों को विशेष सुविधाएं

टेमटेमा। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड में एक विस्तृत एवं सुव्यवस्थित कार्यक्रम का...

More Articles Like This

error: Content is protected !!