अवैध रूप से फटाखा बेचने वालों पर लैलूंगा पुलिस ने की कार्यवाही…

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

दो किराना दुकान पर रेड में मिले पटाखा को विस्फोटक अधिनियम के तहत किया गया जब्त…

आचार संहिता के दौरान लैलूंगा पुलिस की कार्यवाही जारी…

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय महादेवा, एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न गतिविधियों पर नजर रखकर लगातार कार्रवाई की जा रही है । इसी तारतम्य में कल दिनांक 02.11.2023 को क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना पर थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में लैलूंगा-रायगढ़ रोड़ में कन्हैया अग्रवाल द्वारा एवं ग्राम झागरपुर में कमलेश अग्रवाल द्वारा के किराना दुकान में अवैध रूप से फटाखा रखकर बिक्री की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया । दोनों व्यक्ति – कन्हैया अग्रवाल पिता बंसीधर अग्रवाल उम्र 46 साल निवासी लेलूंगा थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ एवं कमलेश कुमार अग्रवाल पिता मांगेराम अग्रवाल उम्र 42 साल निवासी ग्राम झगरपुर थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ को लैलूंगा पुलिस स्टाफ द्वारा फटाका रखने एवं बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने नोटिस दिया गया जो वैद्य दस्तावेज पेश करने में असफल रहे जिससे दोनों व्यक्तियों के कब्जे से विभिन्न प्रकार के फटाखा जब्त कर थाना लैलूंगा में विस्फोटक अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही की गई है ।

कार्यवाही में निरीक्षक मोहन भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक चंदन सिंह नेताम, प्रधान आरक्षक परमेश्वर पैकरा, आरक्षक हेलारूस तिर्की व राजू तिग्गा का विशेष योगदान रहा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This