लोहे का कत्ता लेकर मोहल्लेवाले को डरा धमका रहा युवक आर्म्स एक्ट में गया जेल, जूटमिल पुलिस की कार्यवाही…

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ़ । आज दिनांक 27/10/2023 के दोपहर थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव को सोनकरपारा में एक युवक द्वारा धारदार हथियार लेकर मोहल्लेवालों और सड़क पर आने-जाने वालों को डराने धमकाने की सूचना मुखबीर से मिला । थाना प्रभारी द्वारा थाने के सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र सिदार को पेट्रोलिंग स्टाफ के साथ सोनकरपारा जाकर तस्दीक करने और कार्यवाही का निर्देशित दिया गया । तत्काल जूटमिल पेट्रोलिंग सोनकरपारा पहुंची । जहां एक युवक हाथ में लोहे का धारदार कत्ता लिए रास्ते लोगों को डराते हुये मिला जिसे सुरक्षा पूर्वक जूटमिल स्टाफ द्वारा हिरासत में लिया गया । युवक ने अपना नाम पूछने पर अपना नाम *साहिल भारती पिता भोला शंकर भारती उम्र 23 साल निवासी मिशन हॉस्पिटल केदारपुर पहूना किराना स्टोर के पास सिटी कोतवाली जिला सरगुजा हाल मुकाम टीकम चौहान का किराया मकान सोनकरपारा थाना जूटमिल* बताया । आरोपी साहिल भारती के कब्जे से धारदार लोहे का कत्ता की जप्ती कर आरोपी पर थाना जूटमिल में आर्म्स एक्ट की धारा 25,27 के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया । जहां जेल वारंट पर आरोपी साहिल भारती को जिला जेल दाखिल किया गया है । थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव के निर्देशन पर कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र सिदार, आरक्षक धर्नुजय चंद बेहरा, जितेन्द्र दुबे, विनय तिवारी, सत्या यादव, विजय जांगड़े और भुवनेश्वर पटेल की अहम भूमिका रही है ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This