जिला कांग्रेस करेगी महंगाई तथा बेरोजगारी के विरोध में 5 अगस्त को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन

spot_img
Must Read

जिलाध्यक्ष लेंगे समस्त विंग के अध्यक्षो का बैठक

रायगढ़ / अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार
जिला कांग्रेस व कांग्रेस के समस्त विंग आसमान छूती महंगाई तथा बेरोजगारी के खिलाफ शुक्रवार 5 अगस्त 2022 को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेगी जिसमे जेल भरो आंदोलन को लेकर कल 11 बजे बैठक भी आहूत की गई है जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने सभी विंग के अध्यक्षों की उपस्थिति अनिवार्य की है।
आज देश में महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। पेट्रोल, एलपीजी से लेकर दालें, कुकिंग ऑयल जैसी जरूरी चीजों की बढ़ी कीमतों ने आम लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। प्री पैकेज्ड अनाज, आटा, शहद, दही जैसी आवश्यक वस्तुओं पर अतार्किक ढंग से GST लगाने के कारण महंगाई और बढ़ी है। साथ ही देश में बेरोजगारी भी अप्रत्याशित रूप से आसमान छू रही है। गांवों में, शहरों में संगठित क्षेत्र में असंगठित क्षेत्र में हर जगह बेरोजगारी ने विकराल रूप धारण कर रखा है।
देश ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों, औपचारिक और अनौपचारिक क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी का एक चरण भी देख रहा है। इसके अलावा, विवादास्पद, खराब कल्पना और जल्दबाजी में तैयार की गई अग्निपथ योजना, जिसमें कई जोखिम हैं, ने न केवल सशस्त्र बलों की लंबे समय से चली आ रही परंपराओं और लोकाचार को नष्ट कर दिया है, बल्कि लाखों बेरोजगार युवाओं की आकांक्षाओं को भी नष्ट कर दिया है। कांग्रेस पार्टी सदन से सड़क तक केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं रिकॉर्ड तोड़ महंगाई एवं बेरोजगारी के खिलाफ आवाज बुलंद कर रही है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने बताया कि आसमान छूती महंगाई तथा बेरोजगारी के खिलाफ अपने विरोध को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार 5 अगस्त 2022 को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन हेतु दिनाँक 1 जुलाई सोमवार को 11 बजे आवश्यक बैठक रखी गई है
जिसमे समुहिक गिरफ्तारी और पदयात्रा सम्बंधित चर्चा की जाएगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा – आपके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने नक्सलवाद से विकास की ओर...

रायगढ़:- छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी जी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री...

More Articles Like This