आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता की ताबड़तोड़ छापेमारी…7 लीटर महुआ शराब जप्त कर

spot_img
Must Read

रायगढ़ । आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता के द्वारा रायगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में एक के बाद एक ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध शराब का कारोबार करने वाले लोगों को जेल दाखिल कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं। इसी क्रम में आज सारंगढ़ क्षेत्र में छापामार कार्रवाई करते हुए 14 लीटर महुआ शराब जब्त कर दो लोगों को जेल भेजा है।
रायगढ़ कलेक्टर माननीया श्रीमती रानू साहू के मार्गदर्शन में एवं रायगढ़ के नए सहायक आयुक्त आबकारी अधिकारी रामकृष्ण मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता ने आज मुखबिर की सूचना पर सारंगढ़ थाना क्षेत्र के हरदी निवासी फुलबारी भारद्वाज के कब्जे से 07 लीटर महुआ शराब एवं सालर निवासी दुलम दास के कब्जे से 35 पाऊच( 07 लीटर) महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)( क)34(2) एवं 59( क) के तहत गैर जमानती अपराध करने पर गिरफ्तार कर सारंगढ़ के माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से माननीय न्यायालय ने दोनों आरोपियों को जेल दाखिल का आदेश प्रदान किया।
उक्त कार्यवाही आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई, हमरा स्टाफ में नगर सैनिक कन्हैया लाल साहू फीरु लाल चैहान एवं महिला सैनिक उर्सेला एक्का एवं सरोज कवंर उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा – आपके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने नक्सलवाद से विकास की ओर...

रायगढ़:- छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी जी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री...

More Articles Like This