विधायक प्रकाश नायक ने किया ग्राम पंडरीपानी में मंगल भवन व सीसी रोड का भूमिपूजन ग्राम पंचायत में निरंतर विकास कार्य करने का दिलाया भरोसा

spot_img
Must Read



रायगढ़ – ग्राम पंचायत पंडरी पानी पर विशेष ध्यान है। यहां निरंतर विकास कार्य जारी है। और आगे भी रहेगा।उक्त बातें विधायक प्रकाश नायक द्वारा ग्राम पंचायत पंडरीपानी में आयोजित मंगल भवन व सी रोड निर्माण कार्यक्रम के भूमिपूजन समारोह के दौरान कही गई।वही उन्होंने आगे अपनी बात रखते हुए बताया कि ग्राम के महिलाओं की मांग को ध्यान में रखते हुए विधायक प्रकाश नायक द्वारा जहा मंगल भवन निर्माण की राशि स्वीकृति को लेकर जहाँ अपनी अहम जिम्मेदारी का निर्वहन किया गया वहीं ग्रामवासियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए दस लाख बीस हजार रूपए की राशि सी सी रोड निर्माण हेतु भी स्वीकृति दिलाई गई। वही विधायक द्वारा इस मंच के माध्यम से ग्रामीणों को ग्राम पंचायत के लिए विकास कार्य निर्णय जारी रखने का आश्वासन देने के साथ भविष्य में भी कांग्रेस पार्टी पर आशीर्वाद बनाते हुए सेवा करने का अवसर देने की अपील भी की गई।
इस अवसर पर विधायक प्रकाश नायक के साथ प्रमुख रूप से वासुदेव प्रधान – ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष,भूमिसुता चौहान – जनपद अध्यक्ष , पूर्णिमा सिदार, सरपंच गण में मिथिलेश नायक ,अनवर हुसैन,प्रदीप साव ,बलराम गुप्ता, मनोज विस्वाल सहित अन्य ग्रामीण जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

सरिया के राहत शिविर में माताओं-बहनों, बुजुर्गों और बच्चों से मिलकर जाना हाल, कहा—हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी...

More Articles Like This