विधायक प्रकाश नायक ने विश्वनाथ पाली में किया सांस्कृतिक शेड का भूमिपूजन….

spot_img
Must Read



सांस्कृतिक आयोजनों को लेकर हो रही परेशानी से ग्रामीणों को मिलेगी निजात

रायगढ़।ग्राम पंचायत विश्वनाथ पाली के ग्रामीणों की सांस्कृतिक शेड की बहुप्रतीक्षित मांग अब जल्द ही पूरा होने जा रहा है। जिसके लिए रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक द्वारा विधायक मद से साढ़े 4.50 लाख रुपये के राशि की स्वीकृति दिलाई। वही आज इसका विधिवत भूमिपूजन भी किया गया। गौरतलब हो कि ग्राम पंचायत विश्वनाथ पाली में सांस्कृतिक शेड के अभाव की वजह से ग्रामीणों को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनों को लेकर भारी समस्या का सामना करना पड़ता था। जिसे लेकर ग्रामवासियों द्वारा विधायक प्रकाश नायक के समक्ष सांस्कृतिक शेड की मांग रखी गई थी। जिस पर गंभीरता दिखाते हुए विधायक द्वारा राशि स्वीकृति दिलाई गई ।वही ग्राम पंचायत विश्वनाथपाली में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के अवसर पर विधायक प्रकाश नायक के साथ प्रमुख रूप से वासुदेव प्रधान – ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष,भूमिसुता चौहान – जनपद अध्यक्ष ,सरपंच गण में मिथिलेश नायक ,अनवर हुसैन,प्रदीप साव ,बलराम गुप्ता, मनोज विस्वाल सहित अन्य ग्रामीण जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

सरिया के राहत शिविर में माताओं-बहनों, बुजुर्गों और बच्चों से मिलकर जाना हाल, कहा—हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी...

More Articles Like This