हमर बोली-भाखा मन हमर सांस्कृतिक समृद्धि के पहिचान हावे – वित्त मंत्री ओपी चौधरी

spot_img
Must Read

हमर बोली-भाखा मन हमर सांस्कृतिक समृद्धि के पहिचान हावे – वित्त मंत्री ओपी चौधरी

छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर रायपुर में भव्य आयोजन, वित्त मंत्री ने छत्तीसगढ़ी में दिया भाषण, साहित्यकारों का सम्मान अउ पुस्तक विमोचन

रायगढ़:- हमर बोली-भाखा मन हमर सांस्कृतिक समृद्धि के पहिचान हवे, अउ इनकर मान बढ़ाना हम सबके जिम्मेदारी आय। ये संदेश शनिवार को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस स्थित कन्वेंशन हॉल में आयोजित छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के भव्य कार्यक्रम में गूंज उठा।

संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन अउ छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर माननीय मंत्री गजेंद्र यादव जी, विधायक पुरन्दर मिश्रा जी, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा जी सहित गणमान्य अतिथि, साहित्यकार, भाषाविद् अउ बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।

वित्त मंत्री ने छत्तीसगढ़ी में दिया भाषण, तालियों से गूंजा हॉल

कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पूरा भाषण छत्तीसगढ़ी भाषा में दिया, जेकर से पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी केवल बोली नहीं, बल्कि यह हमर माटी, हमर पुरखा अउ हमर संस्कृति के पहिचान आय।

उन्होंने कहा हमर भाखा में हमर मन के भाव बसथे। जब हम छत्तीसगढ़ी में गोट-बात करथन, तब हम अपन जड़ ले जुड़ जाथन। छत्तीसगढ़ी ला बढ़ाना, पढ़ाना अउ लिखाना हम सबके जिम्मेदारी आय। सरकार ये दिशा में लगातार काम करत हे।”

वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में सरकार छत्तीसगढ़ी भाषा, साहित्य अउ लोक संस्कृति के संरक्षण अउ संवर्धन के लिए संकल्पित है। स्कूलों में, शासकीय कामकाज में अउ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ी ला बढ़ावा देहे के प्रयास लगातार जारी है। उन्होंने साहित्यकारों से आह्वान किया कि वे नई पीढ़ी के लिए ज्यादा से ज्यादा छत्तीसगढ़ी में लिखें, ताकि आने वाली पीढ़ी अपनी भाषा से जुड़ी रहे।

पुस्तक विमोचन बना आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम का सबसे यादगार क्षण रहा छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा प्रकाशित किताबों का विमोचन। मंच पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी, मंत्री गजेंद्र यादव, विधायक पुरन्दर मिश्रा, राजभाषा आयोग अध्यक्ष प्रभात मिश्रा सहित अन्य अतिथियों ने सामूहिक रूप से पुस्तकों का विमोचन किया।

‘पुरखा के सुरता’ (स्व. डॉ. सत्यभामा आडिल) सहित अन्य साहित्यिक कृतियों का भी विमोचन हुआ। मंच से साहित्यकारों ने कहा कि ये पुस्तकें आने वाली पीढ़ी के लिए छत्तीसगढ़ी भाषा, संस्कृति अउ लोकजीवन का धरोहर बनेंगी।

इस अवसर पर आयोजित साहित्यकार सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ी भाषा अउ साहित्य के विकास में योगदान देने वाले साहित्यकारों का सम्मान किया गया। सम्मानित साहित्यकारों ने कहा कि राजभाषा दिवस केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी मातृभाषा के प्रति गौरव प्रकट करने का दिन है।

पुस्तक प्रदर्शनी में दिखी भाषाई विविधता

कार्यक्रम स्थल पर लगी पुस्तक प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। प्रदर्शनी में सिक्किम की विभिन्न भाषाओं के समाचार पत्र, बस्तरिया पत्र-पत्रिकाएँ तथा छत्तीसगढ़ के समृद्ध साहित्य को देखने एवं समझने का सुअवसर मिला। आगंतुकों ने बस्तरिया साहित्य, लोककथा, कविता संग्रह अउ छत्तीसगढ़ी व्याकरण से जुड़ी पुस्तकों में विशेष रुचि दिखाई।

प्रदर्शनी में साहित्यकारों से सीधी गोट-बात अउ उनके अनुभव सुनना उपस्थित लोगों के लिए यादगार अनुभव रहा।

हमर भाखा, हमर मान

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ी केवल बोली नहीं, बल्कि यह यहां के जनजीवन, लोकसंस्कृति, तीज-त्यौहार, गीत-संगीत अउ परंपरा की आत्मा है। जब हम अपनी भाषा में बात करते हैं, तो हम अपनी जड़ों से जुड़ते हैं। इसलिए नई पीढ़ी को छत्तीसगढ़ी पढ़ने, लिखने अउ बोलने के लिए प्रेरित करना हम सबकी जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम का समापन छत्तीसगढ़ी भाषा के संरक्षण, संवर्धन अउ सम्मान के संकल्प के साथ हुआ।

Advertisement Carousel
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन आघात : जूटमिल पुलिस की गांजा बिक्री पर एक और बड़ी कार्रवाई, 5 किलो 435 ग्राम गांजा के साथ महिला सहित दो आरोपी...

ऑपरेशन आघात : जूटमिल पुलिस की गांजा बिक्री पर एक और बड़ी कार्रवाई, 5 किलो 435 ग्राम गांजा के...

More Articles Like This