कांग्रेस मंत्री विधायक महापौर चुनने की कीमत जनता जान दे कर चुका रही :- गोमती साय

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

गोमती का आरोप नपुंसक नेतृत्व डेंगू से लड़ने में अक्षम

सांसद की दहाड़ स्थिति नही संभल रही तो इस्तीफा सौपे महापौर

रायगढ़ :- डेंगू की वजह से दीपक डनसेना, सत्यनारायण पटेल, सूरज बेरीवाल, का जीवन कांग्रेस सरकार की अकर्मण्यता लापरवाही की वजह से भेंट चढ़ गया। शहर के यूवाओ की मृत्यु पर श्रद्धांजलि दे शोक व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय सांसद गोमती साय ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव जीतने वाली शहर सरकार जनता का विश्वास जीतने में असफल रही है। अविश्वास प्रस्ताव की जीत से मदस्मत महापौर कोई जीता कोई हारा की धुन पर नाच रही थी। मृतकों के परिवार जनों करुण क्रुंदन अहंकारी शहर सरकार को सुनाई नही पड़ रहा।महापौर जनता के प्रति अपने अहम दायित्वों को भूल गई । पूरा शहर डेंगू महामारी की चपेट में है । कांग्रेस पार्षद विधायक मंत्री महापौर सभापति चुनने की कीमत जनता जान दे कर चुका रही । भाजपा सांसद ने इसे बड़ी विडंबना बताया। एक और आम जनता डेंगू से लड़ते हुए जिंदगी की जंग हार रही है। दूसरी ओर महापौर स्थानीय विधायक एवम पार्षदों के साथ निगम में पेश अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने की बजाय राजधानी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ फोटो खिंचवाने में व्यस्त रही। धन बल एवम सत्ता का दुरुपयोग कर कांग्रेस ने जितना ध्यान भाजपा के पार्षद को तोड़ने में लगाया यदि उतना ध्यान शहर की साफ सफाई में लगाया गया होता तो तीन तीन होनहार यूवाओ को असमय जीवन से हाथ नही धोना पड़ता। सर्व समाज की आड़ में भाजपा को कोसकर डेंगू के खिलाफ जंग नही जीती जा सकती। गोमती साय ने आरोप लगाते हुए कहा कि सर्व समाज की आड़ मे कांग्रेस नेता अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास कर रहे है। कांग्रेस सर्व समाज को अपनी बपौती समझने की भूल न करे।भाजपा के आक्रोश की वजह से सर्व समाज की आड़ लेने वाली कांग्रेस को जनता उनके गुनाहों के लिए माफ नही करेगी
गोमती साय ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा वे डेंगू के खिलाफ कांग्रेस के दबाव से मुक्त कर कार्य करे अन्यथा भाजपा इस मुद्दे को लेकर सड़क की लड़ाई लड़ेगी। सांसद ने आरोप लगाते हुए कहा सफाई का ठेका कांग्रेस से जुड़े पार्षदों के पास हैं। चारो ओर पसरी गंदगी देख कर यह अंदाज लगाया जा सकता है कि सफाई का काम केवल कागजों में चल रहा। भजापा यह मांग करती है कि सफाई के तमाम ठेके निरस्त किए जाए एवम निगम प्रशासन सफाई की कमान अपने हाथों में ले। डेंगू के जोन चिन्हित किए जाए वहां दवा का छिड़काव नियमित किया जाए साथ ही डेंगू से पीड़ित मरीजों के लिए समुचित इलाज की व्यवस्था की जाए। स्वर्गीय पूर्व विधायक रोशन लाल के कार्यकाल का स्मरण कराते हुए गोमती साय ने कहा किन्नर महापौर की मौजुदगी में डेंगू की भनक पाते ही उन्होंने सड़क में उतरकर स्वय सफाई की कमान संभाली थी उस समय कांग्रेस ने भाजपा की हंसी उड़ाते हुए आरोप लगाया था कि विधायक को साफ सफाई के लिए नही चुना गया। डेंगू से भयभीत महापौर विधायक मंत्री कहां मुंह छिपाए बैठे है। एक मच्छर के खिलाफ लड़ाई में कांग्रेस नेतृत्व नपुंसक साबित हुआ है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

छत्तीसगढ़ में शक्कर संकट: अक्टूबर में 40% और नवंबर में लगभग पूरी सप्लाई ठप, राशनकार्डधारियों की बढ़ी परेशानी

छत्तीसगढ़ में शक्कर संकट: अक्टूबर में 40% और नवंबर में लगभग पूरी सप्लाई ठप, राशनकार्डधारियों की बढ़ी परेशानी चार सहकारी...

More Articles Like This