जानलेवा फैलते डेंगू को लेकर ओपी चौधरी के नेतृत्व में जिला भाजपा ने प्रशासन को सौपा ज्ञापन

spot_img
Must Read

डेंगू के खिलाफ लड़ाई में एक लाख रुपए आर्थिक सहायता की ओपी ने की घोषणा

साथ मिलकर डेंगू को परास्त करने ओपी की अपील

रायगढ़ :- डेंगू से हुई मौतों को चिंता जनक मानते हुए आज प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी के नेतृत्व में भाजपा के शिष्ट मंडल से जिला प्रशासन से मुलाकात कर ग्यारह सूत्रीय सुझाव देते साथ मिलकर डेंगू को परास्त करने करने की अपील की। जिलाधीक्ष रायगढ़ के जरिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम से सौपे ज्ञापन के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान ओपी चौधरी ने डेंगू से हो रही मौतों को चिंताजनक बताया। जिलाधीश से हुई चर्चा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि डेंगू के खिलाफ लड़ाई में भाजपा का हर कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने कमर कस कर तैयार है। ओपी ने जिला प्रशासन को आश्वस्त करते हुए कहा भाजपा कार्यकर्ता आवश्यकता पड़ने पर बतौर वेलेंटियर कार्य करने को तैयार है। संकट के इस समय में निगम कर्मचारियों की चल रही हड़ताल पर भी जिला प्रशासन से चर्चा हुई जिस पर प्रशासन द्वारा यह जानकारी दी गई कि कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो चुकी है। डेंगू के खिलाफ लड़ाई के ओपी चौधरी ने एक लाख रुपए आर्थिक सहायता की सार्वजनिक घोषणा भी की इस राशि का उपयोग डेंगू के खिलाफ आवश्यकता पड़ने पर उपयोग किया जा सकेगा। डेंगू की रोकथाम हेतु तत्काल आवश्यक कदम उठाये जाने के संबंध में सौपे ज्ञापन में कहा गया कि कांग्रेस शासन की लापरवाही और गैरजिम्मेदाराना कार्यशैली की वजह से रायगढ़ जिला डेंगू के चपेट में आ गया है। इस संबंध में भाजपा ने पहले भी शासन का ध्यान आकृष्ट किया था लेकिन समय रहते एहतियाती कदम नहीं उठाये गये। जिसकी वजह से डेंगू जानलेवा हो गया जिसका खामियाजा जनता को जान देकर चुकाना पड़ रहा। डेंगू से तीन लोगों की मौत के साथ सैकड़ों लोगो के इसके चपेट में आकर जीवन-मृत्यु से संघर्ष कर रहे हैं। डेंगू अब महामारी बन रही है। इस भयावह स्थिति के लिए कांग्रेस सरकार का सुस्त लापरवाह रवैया
जिम्मेदार है। निगम सरकार ने डेंगू के नियंत्रण हेतु अब तक कोई ठोस पहल नही की। डेंगू की भयावह स्थिति से शहर वासियों को बचाने हेतु भाजपा द्वारा सुझाए उपाय बताए गए जिनमे
एक उच्च अधिकारी की अगुवाई में जिला मुख्यालय में तत्काल एक टास्क फोर्स गठित कर डेंगू नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जाये जहां 24 घंटे जिम्मेदार अधिकारी उपलब्ध रहे। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु अतिरिक्त सफाई गैंग युद्ध स्तर पर लगाया जाए। हर गली एवम हर घर में दवा छिड़काव साथ ही दिन में दो बार फागिंग मशीन से छिड़काव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। डेंगू के मरीजों हेतु चिकित्सालय में सर्वसुविधायुक्त पृथक डेंगू वार्ड बनाये जाए जिसमे चौबीस घंटे डॉक्टर – नर्स व दवा की समुचित व्यवस्था हो। डेंगू के इलाज हेतु शहर की दवा दुकानों में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जावे। रेडक्रॉस के अलावा कुछ अतिरिक्त दवा दुकान में भी रात्रि कालीन दवाएं उपलब्ध कराई जाए। डेंगू के भय से आम जनता को बचाने हेतु व्यापक जन जागरुकता अभियान के साथ ही हर दिन एडवाइजरी जारी की जावे। गरीब परिवारों के लिये निःशुल्क मच्छरदानी एवम दवा छिड़काव की व्यवस्था सुनिश्चित की जावे। पैथोलॉजी में गरीबों हेतु मुफ्त व आम जनता के लिये न्यूनतम दर पर पर जांच की सुविधा हो। सभी अस्पतालों में डेंगू जाँच की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। डेंगू से पीड़ित गरीब परिवारों के लिये मुफ्त राशन वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जावे। मृतकों के परिवार जनों को यू.पी. में की गयी घोषणा के अनुरूप अधिकतम सहयोग राशि तत्काल देने की घोषणा की जावे। इमरजेंसी की स्थिति पर डेंगू मरीजों को अविलंब एम्बुलेंस सुविधा मिल सके। भाजपा नेता ओपी ने कहा भाजपा की ओर से सुझाए गए सभी उपायों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता डेंगू उन्मूलन हेतु हर सकारात्मक कदम पर साथ खड़ा है। साथ ही भाजपा ने चेतावनी देते हुए कहा कि डेंगू के संबंध में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश उपाध्यक्ष कोशलेश मिश्रा जिला मंत्री विलिस गुप्ता मुकेश जैन पूर्व सभापति सुभाष पांडे जिला भाजपा नेता मंजुल दीक्षित आशीष ताम्रकार पंकज कंकर वाल,गौतम अग्रवाल विकास केडिया बब्बल पांडे दीपेश सोलंकी नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी महिला मोर्चा जिला ध्यक्ष शोभा शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

आजाद की पिस्तौल और भगत का जोश है वंदे मातरम्: वंदे मातरम् विवाद के बीच वित्त मंत्री ओपी चौधरी का वीडियो वायरल

रायगढ़:- देशभर में वंदे मातरम् को लेकर चल रहे विवाद के बीच वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी...

More Articles Like This