spot_img
Friday, August 21, 2026

महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में किया गया ध्वजारोहण…अध्यक्ष रानी चौहान के नेतृत्व में संगठन हो रहा मजबूत

spot_img
Must Read

रायगढ़ / महिला कांग्रेस के 40 वे स्थापना दिवस पर रायगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस भवन में ध्वजारोहण किया गया साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष फूलोंदेवी नेताम के निर्देशानुसार प्रतिज्ञा उज्ज्वल भारत की ,का शपथ भी लिया गया।

विदित हो कि रायगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान के नेतृत्व में महिला कांग्रेस लगातार पार्टी हित में बूथ लेवल का कार्य कर रही है संगठन को मजबूत करने सदस्यों की नियुक्ति और प्रति सप्ताह बैठक लेकर पार्टी और उसके कार्यशैली के सम्बन्ध में बता रहे हैं वहीं कांग्रेस के समस्त कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर महिलाएं हिस्सा ले रही हैं और पार्टी को सशक्त बना रही है विगत दिनों रेल रोको आंदोलन में भी सर्वाधिक संख्या महिला कांग्रेस का दिखाई दिया,हाल में मेरी बूथ मेरी जिम्मेदारी के तहत तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली में रानी चौहान ने हिस्सा लिया और उन्हें प्रशस्ति पत्र से सम्मानित भी किया गया,4 सालों में रायगढ़ महिला कांग्रेस की सक्रियता किसी से छुपी नही है,आज माननीया प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती फूलोदेवी नेताम के निर्देशनसार 15 सितंबर को महिला कांग्रेस का स्थापना दिवस के 40 वा वर्ष मनाया गया
अध्यक्ष समेत सैकड़ो महिलाओं ने कांग्रेस भवन में जाकर महिला कांग्रेस का ध्वजारोहण करके कार्यक्रम की फोटो ग्राफ्स प्रदेश को शेयर किए।
वही प्रतिज्ञा उज्ज्वल भारत की ,का शपथ भी लिया गया
जिसमे प्रतिज्ञा लिया गया कि देश में फैल रही सांप्रदायिक नफ़रत, हिंसा और ध्रुवीकरण के खिलाफ लड़ेंगे, समाज में धर्म, जाति, लिंग और वर्ग के आधार पर हो रहे भेद-भाव का हर स्तर पर विरोध करेगे, देश में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और महिला असुरक्षा को मिटाने के लिए हमेशा अपनी आवाज बुलंद करेगे, बिना किसी स्वार्थ के ब्लॉक और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने में अपना पूरा योगदान देंगे, मेरा बूथ, मेरी ज़िम्मेदारी है। 2024 के लोक सभा चुनावों में अपने बूथ से कांग्रेस की जीत सुनिश्चित कराना मेरी ज़िम्मेदारी है। हम आज से कार्यकरना शुरू करेगे,कांग्रेस के सिद्धांत “आधी आबादी को मिले पूरा हुक, समान जिम्मेदारी और समान अवसर” को सफल बनाने की पूरी कोशिश करेगे,पार्टी द्वारा चुने गए प्रत्याशी को जीताने के लिए हम पूरी मेहनत और लगन से काम करेगे।
ध्वजारोहण दौरान महिला कांग्रेस से ब्लॉक अध्यक्ष अंतर्गत अरुणा चौहान ,सरस्वती भगत एवं सुरजीत कौर मीडिया प्रभारी उर्मिला लकड़ा उपाध्यक्ष,रेखा वैष्णव उपाध्यक्ष,पिंकी बेगम उपाध्यक्ष पद्मा चौहान उपाध्यक्ष सायरा बेगम उपाध्यक्ष,जम्बोवती चौहान उपाध्यक्ष,श्रीमती गायत्री सिंह उपाध्यक्ष, सत्यवती पटेल उपाध्यक्ष किरण बरेठ महामंत्री, सरस्वती साहू,सद्भावना सिंह,श्यामा सिंह कोषाध्यक्ष सुनीता मिंज,विजया अजगल्ले,पिंकी यादव,सरोजनी साहू,महासचिव पल्लवी महंत सारिका चौहान, रजनी चौहान,विमला यादव,कृष्णा चौहान,
सह-सचिव बारसुन बेग,अप्सरी बेगम,राधा साहू,सरला तिवारी, तथा सदस्यो में श्रीमती खीर बाई चौहान,पूर्णिमा गांधी,सरोजनी उरांव, गीता तिकी,सीमा तिकी,रजनी चौहान, सरिता लकड़ा,पीली शर्मा,जानकी यादव,लक्ष्मीन यादव,गंगा बाई महिलांगे, गंगा आदित्य,कांति जायसवा, तुलसी चौहान,उमा महंत, गड़िया महंत,रोशनी महंत,रुखमणी, कुन्ती वैष्ण,बोंदा ,श्यामप्यारी महंत एवं सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

साइबर अपराध के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का जनजागरूकता अभियान, थाना-चौकी स्तर पर एक साथ हो रहे अनेक कार्यक्रम

रायगढ़ में साइबर जागृति अभियान ने पकड़ी रफ्तार, प्रतिदिन हजारों छात्र-छात्राओं तक पहुंचाया जा रहा साइबर सुरक्षा का संदेश स्कूल-कॉलेज...

More Articles Like This

error: Content is protected !!