spot_img
Thursday, August 6, 2026

महापौर ने पूर्णेश्वर महादेव मंदिर में चढ़ाया जल मंदिर परिसर हेतु लाइट बाउंड्रीबाल समेत होगा सौंदर्यीकरण

spot_img
Must Read

रायगढ़ / नगर निगम की महापौर जानकी काट्जू ने पं. दीनदयाल पुरम फेज 1 ई डब्ल्यू एस परिसर के पूर्णेश्वर महादेव मंदिर के सावन शिवरात्रि महोत्सव में शामिल होकर क्षेत्रवासियों के साथ पूजा अर्चना किया।


वार्ड क्रमांक 27 के ई डब्ल्यू एस परिसर के पूर्णेश्वर महादेव मंदिर में भब्य सावन शिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया,क्षेत्रवासियों ने महापौर जानकी काट्जू का पुष्वगुच्छ से स्वागत किया,उन्होंने क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर विधि विधान से पूजा अर्चना की।
मंदिर परिसर में सफाई और सौंदर्यीकरण की मांग भी रखी गई जिस

पर महापौर ने सहर्ष घोषणा करते हुए कहा कि मंदिर प्रांगण में सफाई व रौशनी की तत्काल व्यवस्था समेत परिसर में बाउंड्रीवाल निर्माण सह सौंदर्यीकरण कराई जाएगी।कार्यक्रम दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मदन महंत,अमृत काटजू, शोभा देवांगन,पल्लवी शुक्ला,शोभा सोनी,रागिनी शर्मा, उषा किरण ठाकुर, जानकी भट्ट गुरुवारी भट्ट,मथुरा भट्ट,गुड़िया पटेल, राजेश देवांगन,विकास शुक्ला,ब्रजेश नंदे, राजेश सर्वे,लक्ष्मीकांत तिवारी,महेंद्र यादव, विजय शर्मा, गजानंद यादव,उमंग अग्रवाल, ऋषि मेहर, दिलीप पंडा, अनिल पटेल,गोपाल यादव,जितेंद्र साहू, लक्ष्मी गुप्ता आदि गणमान्य जनों की उपस्थिति रही।

Latest News

48 घंटे में डबल चोरी का खुलासा, चक्रधरनगर पुलिस ने महिला समेत 4 आरोपियों को दबोचा…2 लाख की मशरूका, नकदी, सोने का टॉप्स, साइकिल...

निगरानी बदमाश शिवा सारथी गैंग गिरफ्तार, चोरी से पहले की थी रेकी, पिछले दो दिनों में रायगढ़ पुलिस ने...

More Articles Like This

error: Content is protected !!