spot_img
Sunday, June 21, 2026

सेवांजली का उत्साह व उमंग भरा सावनोत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न रंग बिरंगी आकर्षक प्रस्तुतियों ने मोहा सबका मन

spot_img
Must Read

रायगढ़ / लीनेस क्लब सेवांजली रायगढ़ का सावनोत्सव कार्यक्रम का आयोजन भरपूर उत्साह व उमंग के साथ हरे रंग के परिधान व साज सज्जा के साथ सम्पन्न हुआ।जिसमे हंसमुख और आकर्षक व्यक्तित्व की धनी श्रीमती सुषमा प्रकाश नायक विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुई।कार्यक्रम के आयोजन में सर्वप्रथम विशिष्ट अतिथि का अध्यक्ष लीनेस सुमिता पाण्डेय द्वारा पुष्प गुच्छ देकर अभिवादन किया गया।

सावन उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाने सेवांजली क्लब द्वारा अपने स्थाई प्रोजेक्ट के तहत वाटिका में झूले की स्थापना की गई। जिसका विधिवत उद्घाटन विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुषमा नायक जी के हाथो सम्पन्न हुआ ।विदित हो कि कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष लीनेस सुमिता पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन मे व्यवस्थित ढंग से सावनोत्सव का कार्यक्रम सजे हुए झूले और सावन के गीत संगीत के साथ मनाया गया। अपने सावनोत्सव के संदेश में लीनेस अध्यक्ष सुमिता पांडेय ने कहा कि पर्यावरण की खुशहाली और सावन की हरियाली का मधुर संबंध समस्त जीव जगत के लिए बहुत महत्व पूर्ण है ।अतः यह सावन उत्सव भी हम सभी के लिए बहुत ही आनन्द और प्रसन्नता का उत्सव है।

इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती सुषमा नायक ने सुषमा नायक ने अपनी बात रखते हुए बताया कि साल के बारह महीनों में सावन उस सबसे खास महीना के रूप में आता है जो ब्रह्मांड में आकाश संपूर्ण ब्रह्मांड में पारिस्थितिकी तंत्र को नये सिरे से उर्जान्वित करता है। इसलिए सावन मास का भारतीय परंपरा व जन जीवन में विशेष महत्व है।

विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

सेवांजली क्लब द्वारा अपनी परम्परा का निर्वहन करते हुए जुलाई माह में जन्म लिए क्लब के सदस्यों का जन्मोत्सव आयोजन के दौरान बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जहा सबने मिलकर केक काटा गया। व उपहार स्वरूप उन्हें पौधे भेट किए गए । सभी सदस्यों ने विभिन्न आयोजित प्रतियोगिताओं में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।संरक्षक लीनेस मंजरी गुरु ने
स्वरचित गीत ‘ हरी हरी खनकें ये चूड़ियां हरियाला सावन है आया’ की मनमोहक प्रस्तुति पेश की । सभी सदस्यों ने सावन व झूले, हरियाली व बारिश को लेकर अपनी अपनी आकर्षक प्रस्तुतियां दी एवम सावन के झूले का आनंद लिया। निखार इंस्टिट्यूट ऑफ ब्यूटी थेरेपी और सेवांजली क्लब के संयुक्त तत्वधान में सावन क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ,जिसमे निर्णायक की भूमिका में विशिष्ट अतिथि सुषमा प्रकाश नायक एवं ली लता शामिल रही ।

पुरस्कृत हुए विजेता आयोजन के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।जिसमे
सावन क्वीन प्रथम लीनेस रजनी मिश्रा , द्वितीय लीनेस तनु शर्मा , सर्वश्रेष्ठ परिधान ली. चंचला सिंह, सर्वश्रेष्ठ आई मेकअप ली. प्रियंका श्रीवास्तव , बेस्ट डांस का पुरस्कार इति निगम को दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में पदाधिकारियों की ओर से सभी सदस्यों को रिटर्न गिफ्ट भेट किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग संरक्षक ली. सुषमा श्रीवास्तव , कोषाध्यक्ष ली.सुधा मिश्रा, सह कोषाध्यक्ष ली. प्रिया पांडे, चेयरपर्सन लीनेस सरोजिनी, लीनेस सुनीता यादव, ली. प्रियंका श्रीवास्तव, ली. रुपांजली देशमुख, ली.पिंकी शुक्ला एवं विशेष उपस्थिति ली. कावेरी, ली. ममता, ली. निशत, ली.रीटा श्रीवास्तव एवं ली. प्रतिभा सिंह की रही ।

Latest News

जिंदल स्टील में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अधिकारी-कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प

रायगढ़। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिंदल स्टील लिमिटेड, रायगढ़ में रविवार सुबह सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया...

More Articles Like This

error: Content is protected !!