चुनावी बिगुल की शुरुआत…कांग्रेस पार्टी में भी कई दिग्गज नेताओं ने टिकट की दावेदारी…आगामी चुनाव में होगा कांटे की टक्कर

spot_img
Must Read

रायगढ़ / जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव के दिन नजदीक आते जा रहे हैं वैसे ही सियासी गलियारों में उथल-पुथल तेज हो गई है। अब भाजपा पार्टी की तरह कांग्रेस में भी टिकट की दावेदारी करने मैदान में कई दिग्गज नेता उतर गए हैं। जहां सीट एक है दावेदार अनेक है। सभी विधायक टिकट के लिए अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ दावेदारी कर रहे है। 5 दिन पहले धर्मजयगढ़ और खरसिया के चुनावी पत्ते खोल दिए गए हैं भाजपा की वैसे ही रायगढ़ सीट को लेकर, भाजपा और कांग्रेस दोनों में है कड़ी टक्कर होने वाली है जहां रायगढ़ सीट अब महज सीट नहीं हॉट सीट बन गई है। जिसमें दोनों ही पार्टी के दिग्गज नेताओं ने अपने दावेदारी के लिए अंदरुनी योजनाएं बनानी शुरू कर दी है। कांग्रेस पार्टी से जहां सिटिंग एमएलए प्रकाश नायक हैं। जिनकी वोटरों की संख्या अच्छी खासी मानी जाती है।

विभाष सिंह युवा नेता जो जनता जोगी कांग्रेस से रायगढ़ सीट के लिए विधायक की दावेदारी पहले ही कर चुके थे। अब रायगढ़ की सीट के लिए टिकट की अपेक्षा कर रहे हैं यह बात किसी से छुपा नहीं है कि सीएम के खास माने जाते हैं विभाष सिंह राष्ट्रीय रामायण महोत्सव उनका जलवा कुछ अलग ही था इसीलिए उन्हें शहर में फायर ब्रांड कहा जाता है।

जयंत ठेठवार की सियासी पारी काफी लंबी है जो एक सहज सरल व्यक्तित्व के धनी है। वर्तमान परिस्थिति की बात करें तो नगर निगम रायगढ़ में सभापति के पद पर जिम्मेदारी उठा रहे हैं। जिन्हें कांग्रेस का एक नया चेहरा शहर वासियों को देखने को मिल सकता है। शहर में नहीं पूरे जिले में सभापति की समर्थकों की लंबी चौड़ी लिस्ट है।

शंकर लाल अग्रवाल, अग्र समाज के साथ-साथ सर्व समाज के लिए भी हमेशा उपस्थित हैं चाहे शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र आज शंकरलाल अग्रवाल जाना माना चेहरा है रायगढ़ विधानसभा के ग्रामीण इलाकों में उनके दावेदारी देखते ही बनती है। किसी की भी मदद के लिए तत्पर रहते हैं। वह भी रायगढ़ सीट के लिए एक सशक्त दावेदार के रूप में अपनी उम्मीदवारी कर रहे हैं।

आने वाला समय ही बताएगा की रायगढ़ सीट से कांग्रेस पार्टी को 2023 के विधानसभा चुनाव में किस पर अपना मुहर लगाएगी इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि रायगढ़ के चार विधानसभा में रायगढ़ विधानसभा ही सबसे अहम माना जा रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

कौशल से आत्मनिर्भरता की ओर: एनटीपीसी लारा ने ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाया

रायगढ़: एक सुई, एक धागा और एक नई शुरुआत—एनटीपीसी लारा के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए...

More Articles Like This