पार्षद संजय देवांगन ने वार्ड नंबर 6 में अवैध रूप से अतिक्रमण करने वाले की पुलिस से की शिकायत…

spot_img
Must Read

रायगढ़ । नगर निगम के वार्ड क्रमांक 6 में सोमवार को एक दंपत्ति ने स्थानीय पार्षद पर जबरन बेजा कब्जा का आरोप लगाते हुए जमीन पर बने अहाते को तोड़ दिया था। इसके बाद कलेक्टर से यह शिकायत की गई थी कि स्थानीय पार्षद इस जमीन पर बेजा कब्जा कर रहे हैं। इस वार्ड के पार्षद कांग्रेस के संजय देवांगन हैं जिन्होंने हाल ही में निगम के एमआईसी से इस्तीफा दिया है।

इस मामले में आज तब नया मोड़ आ गया जब अहाता तोड़े जाने की शिकायत पार्षद संजय देवांगन ने पुलिस में कर दी और उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में कोर्ट ने स्टे दिया हुए है जिससे इस जमीन पर कोई काम यानि निर्माण या तोड़फोड़ नहीं हो सकता है। न्यायालय तहसीलदार ने यहां यथास्थित लागू रखने का आदेश दिया गया है। पार्षद संजय देवांगन ने बताया कि कल जो कार्रवाई की गई है वह एक तरह से न्यायालय के आदेश की अवमानना भी है।

संजय देवांगन के अनुसार जिस मोहल्ले में यह घटना हुई है वह पूरा मोहल्ला ही नजूल मोहल्ला है ऐसे में इस जमीन पर नगर निगम द्वारा राशन दुकान बनाया जाना प्रस्तावित है। प्रक्रिया में देरी के कारण इस जगह को बेजा कब्जा से बचाने के लिए घेरा गया था लेकिन अहाता निर्माण के दौरान उस पर स्टे ले लिया गया था। तहसील कोर्ट ने यहां यथास्थिति के आदेश दिया था। ऐसे में तोड़फोड़ की घटना को संजय देवांगन ने यथास्थिति के आदेश का उलंघन भी बताया है।

इस मामले को लेकर मोहल्ले के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि इस जमीन पर पार्षद कब्जा करना चाहते हैं जबकि पार्षद का कहना है कि यह जमीन जब सार्वजनिक हित के लिए आबंटित की गई है तो उस पर मेरा कब्जा कैसे हो सकता है। बहरहाल अब मामला पुलिस और तहसीलदार के पाले में है और जांच के बाद मामला साफ हो जाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

आर .एल.हॉस्पिटल में 27 सितबर को पेट एंव लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ संजय अग्रवाल रहेंगे उपलब्ध 

रायगढ़ :-गौशाला रोड स्थित डॉ आर .एल.हॉस्पिटल में मरीजों की जाँच एवं परामर्श के लिए पेट व लिवर रोग...

More Articles Like This