spot_img
spot_img
Sunday, May 3, 2026

रईगढ़िहा भाषण और सवाल – जवाब सुनकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हुए चकित

Must Read

रईगढ़िहा भाषण और सवाल – जवाब सुनकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हुए चकित
कभी एकटक देखते रहे तो कभी बजाई ताली .
संग्राम नाम सुनकर हुए अचम्भित . तो कहा बहुत अच्छा सवाल
रायगढ़। इन दिनों प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार युवाओं से संपर्क साधने में लगे हुए हैं जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है। भेंट मुलाकात-युवाओं के साथ नाम से कार्यक्रम का अयोजन प्रदेश के प्रत्येक संभाग में क्रमवार आयोजित हो रहा है, इसी क्रम में रायपुर संभाग के बाद दूसरी बारी में बिलासपुर संभाग में बीते 01अगस्त को बहतराई इनडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री जी का युवाओं से भेंट मुलाकात का

 अयोजन हुआ जिसमें बिलासपुर संभाग के 08 जिलों बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मुंगेली, जांजगीर चांपा, कोरबा, सक्ति और गौरोलपेंड्रा-मारवाही से दस हजार से अधिक युवा पहुँचे जिसमें रायगढ़ जिला से लगभग 1000 युवा भी शामिल थे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को अपने सपनों के छत्तीसगढ़ के बारे में मुख्यमंत्री जी को बताना है साथ ही अपनी समस्याओं से सरकार को अवगत कराना ताकि सरकार उन समस्याओं का समाधान कर सके।
भेंट मुलाकात की चर्चा को शुरु करने से पहले विभिन्न जिलों से आए चुनिंदे युवाओं द्वारा मुख्यमंत्री जी के समक्ष “अपने सपनों का छत्तीसगढ़” विषय पर विचार प्रस्तुत किए गए । विचार अभिव्यक्ति की इस कड़ी में सर्वप्रथम रायगढ़ जिले से ग्राम पंचायत कोंड़तराई के होनहार युवा के.जी.कॉलेज रायगढ़ में अध्ययनरत एनएसएस वॉलिंटियर नवीन कुमार दुबे ने ‘अपने सपनों के छत्तीसगढ़’ विषय पर अपना विचार मुख्यमंत्री जी के सामने रखा जिसे सुनकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंत्रमुग्ध हो गए और भाषण की समाप्ति तक एकटक देखते रहे ,भाषण की शुरुवात में ही सारा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा था। नवीन कुमार दुबे ने अपने भाषण में प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और उनके कार्यान्वयों के साथ उनकी सफ़लता से प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों का जिक्र किया, कृषि योजनाओं से समृद्ध होते किसान, युवा मितान से सशक्त होते युवा, गोठान और रीपा से आत्मनिर्भर होती ग्रामीण महिलाएं, आत्मानंद स्कूल और कॉलेजों से सुशिक्षित होते बच्चे विकास के पथ पर अग्रसर होते छत्तीसगढ़ के प्रमाण हैं । इन बातों का जिक्र करते हुए नवीन कुमार दुबे अपने जोशीले और शायरना अंदाज में दुष्यंत कुमार की यह पंक्ति भी कही कि – इतिहास उधर मुड़ जाता है जिस ओर जवानी चलती है । साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को युवाओं से भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनने और समाधान करने के लिए धन्यवाद दिया इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा रायगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय रामायण महोत्सव ओर केलो नदी को सरंक्षण प्रदान करने के लिए भी प्रदेश सरकार को आभार व्यक्त किया ।
नवीन कुमार दुबे द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी सामने दिए गए इस ओजस्वी भाषण की प्रशंसा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और पदाधिकारियों ने विशेषकर उच्च शिक्षा मंत्री और रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा के विधायक उमेश नंदकुमार पटेल ने की। इस प्रभावशाली भाषण को सुनकर रायगढ़ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा को जहां अपने कॉलेज के दिन याद आए वहीं जिला पंचायत सीईओ जितेंद्र यादव ने इसकी प्रशंसा में कहा कि नवीन की आवाज में वो जादू है जो सुनने वाले को कायल कर देती है। नवीन को मार्गदर्शन देने वाले राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक भोजराम पटेल, नेहरू युवा केन्द्र रायगढ़ के जिला युवा अधिकारी चंद्रभूषण चौबे, डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पी. बी. बैस, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. के. सी.गुप्ता सहित अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत लीलाराम पटेल, पुसौर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी महेश पटेल, विकास खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश पटेल, एपीओ भुवनेश्वर पटेल ने भी इस भाषण की सराहना की और रायगढ़ जिले का गौरव बढ़ाने के लिए युवा नवीन कुमार दुबे को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।विदित हो कि पूर्व में भी छात्र नवीन कुमार दुबे युवा संवाद, पड़ोसी सांसद, युवा उत्सव, इत्यादि कार्यक्रमों में अपने वक्तव्य की छाप छोड़ते हुए प्रदेश स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हो चुका है ।
*युवक संग्राम के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा – संग्राम जारी रहेगा*
रायगढ़ जिला से ही पहुंचे पुसौर विकासखंड के ग्राम छिछोर उमरिया निवासी कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रायगढ़ के एनसीसी केडेट युवक संग्राम के नाम को सुनकर ही मुख्यमंत्री ने कहा वाह आपका नाम संग्राम है – बाप रे .. । वहीं संग्राम द्वारा पूछे गए सवाल मुख्यमंत्री जी आपके हमेशा जिंदादिल रहने का राज क्या है ? और आप ने पूर्व में कहा था कि घर में काकी के चलथे बाहर में काका के तो क्या आप घर में कुछ काम भी करते हैं ? इन दोनों सवालों ने पूरे स्टेडियम के उपस्थित युवाओं को ठहाका के साथ ताली बजाने के लिए विवश कर दिया। संग्राम के पूछे गए सवाल छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में विजेताओं को नौकरियों में क्या बोनस अंक दिया जायेगा ? मुख्यमंत्री ने जवाब में कहा कि इसके लिए भविष्य में विचार करेंगे और संग्राम जारी रहेगा । संग्राम के इस सवाल जवाब को सीएमओ (मुख्यमंत्री ऑफिस ) ने भी अपने सोशल साइट पर अपलोड किया है ।

Latest News

तमनार पुलिस ने ग्रामीणों को कानून, हेल्पलाइन और सुरक्षा उपायों की दी विस्तृत जानकारी…महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा पर ग्रामीणों को किया...

ग्राम महलोई में पुलिस जनचौपाल— अपराध जागरूकता, महिला सुरक्षा और साइबर सतर्कता पर थाना प्रभारी ने की संवाद नशे के...

More Articles Like This

error: Content is protected !!