जन भावना को देखते हुवे चक्रधर समारोह करने प्रशासन हुआ सहमत – विजय अग्रवाल

spot_img
Must Read

रायगढ़।    रायगढ़ पुराने समय से ही कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में एक गौरव पूर्ण नाम रहा है और जब से प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग ने रायगढ़ के आम जन के सहयोग से चक्रधर समारोह का आयोजन आरंभ किया तब से देश-दुनिया के कला एवं सांस्कृतिक नक्शे पर रायगढ़ का नाम और गौरवान्वित हुआ।

      पिछले 3 वर्षों से चक्रधर समारोह का आयोजन नहीं हो पाया था, 2020, 2021 में कोरोना के कारण और 2022 में अज्ञात अन्य कारणों से। इस वर्ष भी चक्रधर समारोह आयोजन को लेकर शासन-प्रशासन कि ओर से अस्पष्टता बनी हुई थी कि आयोजन होगा या नहीं, शासन की मंशा कम ही दिखाई देती थी।

      एैसी स्थिति में रायगढ़ शहर के कला-संगीत, साहित्य-संस्कृति से जुडे़ प्रबुद्ध लोगों ने, जनप्रतिनिधियों ने रायगढ़ के पूर्व विधायक विजय अग्रवाल एवं भाजपा के संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अनुपम पाल ने मिडिया के माध्यम से चक्रधर समारोह आयोजन कराने हेतु पूरजोर मांग उठाई थी। 

चलिये, देर आयद दुरूस्त आयद, आज जिला प्रशासन ने चक्रधर समारोह आयोजन हेतु बैठक आहूत की, बैठक शांतिपूर्ण रही और आम सहमति बनी कि इस वर्ष समारोह तीन दिवसीय होगा और नये आडोटोरियम पंजरी प्लांट में सम्पन्न होगा। समारोह की आकांक्षा रखने वाले सभी जनों को बधाई।  

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार…फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने...

रायगढ़, 26 सितंबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत...

More Articles Like This