जमीन विवाद में छोटे भाई की टांगी से वार कर हत्या, धरमजयगढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल…

spot_img
Must Read

रायगढ़ । धरमजयगढ़ के ग्राम नरकालो में कल दोपहर गांव के धीर साय राठिया (49 वर्ष) ने अपने छोटे भाई अमर सिंह राठिया (उम्र 45 वर्ष) की जमीन विवाद पर टांगी से मारकर हत्या की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची धरमजयगढ़ पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आज हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

जानकारी के मुताबिक कल दोपहर थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक अमित तिवारी को ग्राम नरकालो में एक व्यक्ति की टांगी से मारकर हत्या की सूचना मिली । थाना प्रभारी द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को गंभीर वारदात से अवगत कराते हुए अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे । सूचनाकर्ता गांव के मनोज कुमार सारथी ने बताया कि उसे कल दोपहर गांव की मालती राठिया बताई कि उसके पति अमर सिंह को जमीन विवाद में उसके ही बड़े भाई धीर साय राठिया कोठार के पास जमीन में पटक कर रहा है । तब दोनों भाई को समझा-बुझाकर उनके घर भेजा था कुछ समय बाद पता चला दोबारा दोनों भाई कोठार के पास लड़ाई झगड़ा हुए जिसमें धीर साय ने टांगी से मारकर अमर सिंह की हत्या कर दिया है । मनोज कुमार सारथी के रिपोर्ट पर आरोपी धीर साय पर हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी धरमजयगढ़ एवं उनकी टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी कर हिरासत में लिया गया जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसने जमीन विवाद में अपने छोटे भाई की टांगी से गर्दन में चोट पहुंचाकर हत्या करना बताया और घर के अंदर टांगी को छुपा कर रखना बताया जिसे पुलिस जप्त की है । आरोपी से घटना के समय पहने कपड़े भी वजह सबूत जप्त कर आरोपी को आज हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । हत्या की वारदात की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुये 24 घंटे के भीतर आरोपी को सलाखों के पीछे भेजने में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक अमित तिवारी एवं उनके हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार…फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने...

रायगढ़, 26 सितंबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत...

More Articles Like This