जनमित्रम् विद्यालय मे हुआ दो दिवसीय रोबोटिक्स कार्यशाला का आयोजन..

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

विद्यालय की ओर से 30 विद्यार्थी जायेगे आई आई टी हैदराबाद

रायगढ़ / घरघोड़ा नगर के साथ पूरे जिले मे विख्यात एवं प्रसिद्ध विद्यालय जनमित्रम एस पी एस मेमोरियल स्कूल मे “दिनांक 25 से 26 जुलाई को आई आई टी हैदराबाद द्वारा मिनी रोबोटिक्स कार्यमाला का आयोजन किया गया,जिसमें चयनित 30 विद्यार्थीयो को विद्यालय द्वारा आईआईटी हैदराबाद भेजा जाएगा।
कार्यशाला अंतर्गत रोबोट बनाने का तरीका सिखाने के साथ साथ संचालन की विधि बताई गई,बच्चो को कोडिंग का भी महत्व बताया गया ।कार्यशाला का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य रविश सर द्वारा किया गया कार्यशाला मे आईआईटी हैदराबाद से आये हुए सुश्री मनीषा चौधरी के नेतृत्व मे तकनीकी विशेषज्ञ ओंकार सर एवं अभिषेक सर का बच्चों द्वारा पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया l विशेषज्ञों द्वारा विद्यालय के बच्चों को रोबोट के बारे मे जानकारी देते हुए रोबोट बनाने का तरीका व रोबोट चलाकर व नचाकर दिखाया गया जिसे “डांसिंग रोबोट” का नाम दिया गया l विशेषज्ञों ने बताया कि मशीन मे सोचने समझने एवं निर्णय लेते की खूबियाँ भी विकसीत की जा सकती है इस कार्यशाला मे विद्यालय के कक्षा 3 से कक्षा 12 तक के अधिक से अधिक बच्चों ने बड़े ही उत्साह पूर्वक भाग लिया ब उत्साह से रोबोट के बारे मे जानकारी प्राप्त करते हुए बनाना सीखा l रायगढ़ जिले मे स्थित घरघोड़ा नगर के लिए यह ऐसा प्रथम कार्यशाला है, जिसमें चयनित 30 विद्यार्थीयो को विद्यालय द्वारा आई आई टी हैदराबाद भेजा जाएगा l जहाँ उन्हें पूरे भारत से आए प्रतिभागियों के साथ प्रतिभागी होने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा l यह विद्यालय के लिए एवं घरघोड़ा क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी lप्रधानाध्यापक द्वारा जानकारी दिया गया कि आगामी समय में और भी तकनीकी सहायक कार्यक्रम विद्यालय मे कराए जायेगे,अंत में समन्वयक श्रीकांत होता सर द्वारा अतिथियों का धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया गया l

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This