विधायक उत्तरी जांगड़े के प्रयास से सारंगढ़ को मिली बड़ी सौगात, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय एवं तहसील का नवीन भवन 3 करोड़ 83 लाख की लागत से होगा निर्माण

spot_img
Must Read

सारंगढ़। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला बनने के बाद सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य जारी है श्रीमती उतरी जांगड़े विधायक सारंगढ़ के लगातार प्रयास से सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय में लगातार विकास कार्य स्वीकृत हो रहे हैं।कन्या महाविद्यालय 100 बिस्तर जिला चिकित्सालय से लेकर गौरव पथ निर्माण एवं नगर पालिका परिषद व विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न निर्माण कार्य द्रुतगति से जारी है इसी कड़ी में आज प्रशासनिक दृष्टि कोण से जर्जर हो चुके अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय सारंगढ़ एवं तहसील भवन के नवीन भवन निर्माण के लिए 3 करोड़ 83 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति सारंगढ़ जिला मुख्यालय को प्राप्त हुई है जिससे सारंगढ़ अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय राजस्व एवं तहसील कार्यालय भवन नए स्वरूप में निर्मित होगी जिससे जिले वासियों को सुविधा प्राप्त होगी सौगात को लेकर श्रीमती उतरी जांगड़े विधायक सारंगढ़ ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल व राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का हृदय से आभार प्रकट करते हुए कहा कि सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला बनने के बाद सारंगढ़ जिला मुख्यालय में सर्व सुविधा युक्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय एवं तहसील भवन निर्माण की मांग लगातार की जा रही थी जो आज पूरी हुई नए भवन बनने से क्षेत्र के आमजन को सभी प्रकार की सुविधा प्राप्त होगी जो खुशी की बात है, इसी तरह लगातार जिला मुख्यालय में विकास कार्य जारी रहेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को नई तकनीक सीखने और नवाचार के मिलेंगे अवसर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

रायगढ़ की एआई उड़ान-जागरूकता से नवाचार तक’ कार्यशाला में 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा आईआईआईटी नया रायपुर के...

More Articles Like This