यातायात पुलिस दी तारापुर विद्यालय के बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी…ट्रैफिक डीएसपी ने बताया छात्र कब कर सकतें है लर्निंग लाइसेंस के लिये अप्लाई…

spot_img
Must Read

रायगढ़ । जिले के स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के क्रम में आज उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री सुशांतो बनर्जी के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा तारापुर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को ट्रैफिक नियम की जानकारी दिया गया । डीएसपी ट्रैफिक द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को बेसिक सड़क दुर्घटना का कारण- ओवर स्पीड में वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग, ड्रंक एंड ड्राईव को बताते हुये छात्रों को सजग रहना बताये । उन्होंने सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों की पूरी पालना करने की समझाइश दिये और दुपहिया में हेल्मेट तथा कार व हल्के वाहन में चालक व सफर करने वालों को सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाना चाहिये बताया गया ।

डीएसपी ट्रैफिक ने विद्यार्थियों को नियमों के तहत 16 से 18 आयु वर्ग वाले किशोरों को ‘विदाउट गियर’ 50 सीसी से कम वाहन वाले दोपहिया चलाने की अनुमति दिये जाने की जानकारी देते हुये इस उम्र के बच्चे को लर्निंग लाइसेंस के लिये अप्लाई करने समझाइश देकर लायसेंस अप्लाई की प्रक्रिया बताये । कार्यक्रम में छात्रों को रोचक वीडियो क्लिप के जरिये संकेत चिन्हों की जानकारी एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत दंड के प्रावधान को बताया गया । कार्यक्रम में छात्रों को यातायात पुलिस द्वारा अमूल्य जान-माल की सुरक्षा के लिए स्वयं तथा अपने शुभचिंतकों से यातायात नियमों की पालना करने के संबंध में प्रेरित किया गया । कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री काले, व्याख्याता भोजराम पटेल, व्याख्याता नीलम मैम, लैब अटेंडेंट रीता चौहान तथा ट्रैफिक डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी के साथ थाना यातायात के प्रधान आरक्षक मुकेश चौहान, आरक्षक सतीश सिंह, विजय सिदार और मनीष मिंज शामिल थे ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को नई तकनीक सीखने और नवाचार के मिलेंगे अवसर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

रायगढ़ की एआई उड़ान-जागरूकता से नवाचार तक’ कार्यशाला में 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा आईआईआईटी नया रायपुर के...

More Articles Like This