द्वादश दिवस में ही “ॐ नमः शिवाय” का सवा करोड़ जाप हुआ संपन्न , पांच करोड़ जाप संपन्न होते ही “जाप स्थल” को मिल जाएगी स्वमेव सिद्धि – विकास केडिया

spot_img
Must Read

रायगढ़। पवित्र श्रावण मास के सुअवसर में धर्म रक्षा समिति और हिंद सेवक समिति के सामूहिक तत्वाधान में राजामहल समलाई मंदिर प्रांगण में आयोजित अखंड “ॐ नमः शिवाय” महामंत्र के जाप की गूंज से अब समूचा रायगढ़ शिवभक्ति की गंगा में डुबकियां लगाने लगा है जिससे पूरा अंचल पवित्र हो गया है।

कार्यक्रम संयोजक विकास केडिया एवं सह संयोजक सी वी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सवा महीने तक चलने वाले इस अखण्ड ॐ नमः शिवाय के जाप के द्वादश दिवस में ही सवा करोड़ लाख पंचाक्षारी महामंत्र जाप संपन्न हो चुका है जो कि एक अभूतपूर्व उपलब्धि है और उनकी जानकारी में ऐसा आयोजन छत्तीसगढ़ में पहले कभी नहीं हुआ है।

आयोजन के द्वादश दिवस तक लगभग सात हजार आगंतुक शिवभक्त साधकों और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर से आए आठ पंडितों द्वारा किए गए जाप की संख्या की बदौलत जाप संख्या सवा करोड़ के पार पहुंच गई हैं।

इस धार्मिक आयोजन की सबसे खास बात यह रही है कि ब्रह्म मुहूर्त होने के बाद से पंडाल में शिवभक्तों की नियमित उपस्थिति देखने को मिलती हैं जो देर रात्रि तक उसी श्रद्धा और भक्ति भाव से बराबर बनी रहती है। बीते दो दिनों से हजार के करीब शिवभक्त पंडाल में आ रहें और पंचाक्षरी महामंत्र ॐ नमः शिवाय का जाप कर रहें हैं , मानों आप किसी पवित्र शिवधाम में हो।

आयोजन समिति के कार्यक्रम संयोजक विकास केडिया ने एक नई जानकारी देते हुए कहा कि जितने अक्षर का पंचाक्षरी मंत्र हैं उतने करोड़ जाप यदि एक ही स्थान पर संपन्न हो जाए तो स्थान विशेष की सिद्धि हो जाती है और अब उन्हें विश्वास होने लगा है कि समापन दिवस २१ अगस्त तक निश्चित रूप से पांच करोड़ जाप संपन्न हो जायेंगे और यदि ऐसा हुआ तो धार्मिक मान्यता अनुरूप समलाई मंदिर प्रांगण का यह स्थान स्वमेव ही सिद्ध स्थल में तब्दील हो जाएगा। जो कि रायगढ़ सहित समूचे छग के लिए एक बहुत महान धार्मिक और आध्यात्मिक उपलब्धि होगी, जो कि पूरे रायगढ़ के लिए गर्व का विषय होगा।

बता दें कि आयोजन समिति के संरक्षकद्वय दिलीप मोड़क, विनोद अग्रवाल, संयोजक विकास केडिया, सहसंयोजक सी वी शर्मा, व्यवस्थापक पंकज कंकरवाल , प्रसार प्रचार प्रमुख सुरेंद्र पांडेय , सुनील थवाईत, तुषार तिवारी , पी सी मिश्रा सहित संस्था से जुड़े सक्रिय स्वयंसेवक सौरभ अग्रवाल, प्रशांत सिंह , शशिभूषण चौहान, अंकित मिश्रा, खगेश देवांगन , अमन वैष्णव , सौरभ नामदेव , पप्पू यादव, रवि यादव, विकास यादव, कान्हा महंत सहित कई अन्य स्वयंसेवक अपने अथक प्रयास और समर्पण से इस धार्मिक आयोजन को और अधिक भव्य और पुण्य दायक बनाने की दिशा में दिन रात तत्पर दिखाई दे रहे हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को नई तकनीक सीखने और नवाचार के मिलेंगे अवसर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

रायगढ़ की एआई उड़ान-जागरूकता से नवाचार तक’ कार्यशाला में 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा आईआईआईटी नया रायपुर के...

More Articles Like This