छग के आदिवासी समुदायों को अजजा सूची में शामिल कर प्रधानमंत्री मोदी जी ने छग को दी बड़ी सौगात – विकास केडिया

spot_img
Must Read

छग के आदिवासी समुदायों को अजजा सूची में शामिल कर प्रधानमंत्री मोदी जी ने छग को दी बड़ी सौगात – विकास केडिया

आदिवासी समुदायों को अजजा सूची में शामिल करना वाला विधेयक संसद में हुआ पारित

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के कई समुदायों को अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा देने वाला विधेयक संसद में पारित होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास केडिया ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने छग के आदिवासी समुदायों को अजजा सूची में शामिल कर उन्हें बहुत बड़ी सौगात देने का कार्य किया है।

बीते 25 जुलाई को ‘संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (पांचवां संशोधन) विधेयक, 2022’ पर संसद के दोनों सदनों पर चर्चा हुई। फिर विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।

भाजपा नेता श्री केडिया ने आगे बताते हुए कहा कि इस विधेयक के पारित होने से छग के कई आदिवासी समुदायों धनुहार, धनुवार, किसान, सौंरा, साओंरा और बिंझिया समुदायों को अनुसूचित जनजाति की कैटगरी में शामिल करने का प्रावधान है, इसके अलावा इसमें भुइन्‍या, भुइयां और भुयान समुदायों को भरिया भूमिया समुदाय का ही हिस्सा माने जाने का प्रावधान किया गया है, भरिया भूमिया समुदाय पहले से ही अजजा सूची में शामिल है।

भाजपा नेता ने यह भी कहा कि ‘संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (पांचवां संशोधन) विधेयक, 2022’ छत्तीसगढ़ की जनजातियों के हित में है और मोदी सरकार इस बात को मानती है कि आदिवासी समुदायों का विकास सीधे तौर पर देश की सांस्कृतिक, सामाजिक और धार्मिक प्रगति से जुड़ा है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को नई तकनीक सीखने और नवाचार के मिलेंगे अवसर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

रायगढ़ की एआई उड़ान-जागरूकता से नवाचार तक’ कार्यशाला में 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा आईआईआईटी नया रायपुर के...

More Articles Like This