रायगढ़ शहर से लापता हुई बालिका जिला जांजगीर-चांपा से की गई दस्तयाब, बालिका को भगा ले जाने वाला आरोपी पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार…

spot_img
Must Read

रायगढ़ । कोतवाली पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र से 13 जुलाई को लापता हुई बालिका को जिला जांजगीर चांपा के ग्राम केरा में *आरोपी कृष्णा यादव पिता स्वर्गीय पंचू यादव (25 साल)* के पास से दस्याब किया गया है । बालिका का महिला पुलिस अधिकारी से कथन, मेडिकल बाद प्रकरण में धारा 294, 506, 366, 376(2)(ढ) आईपीसी एवं 6 पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ते हुए आरोपी कृष्णा यादव को गिरफ्तार कर आज रिामांड पर भेजा गया है ।

बालिका के परिजन 15 जुलाई को थाना कोतवाली में बालिका के अचानक 13 जुलाई को घर से बिना बताए कहीं चले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था । कोतवाली पुलिस अज्ञात आरोपी पर *धारा 363 आईपीसी* का अपराध दर्ज कर बालिका की लगातार पतासाजी की जा रही थी, इसी दरम्यान बालिका के ग्राम केरा, जांजगीर-चांम्पा में होने की सूचना मिली जिस पर तत्काल महिला पुलिस अधिकारी के साथ कोतवाली पुलिस की टीम जाकर आरोपी कृष्णा यादव के कब्जे के पास से बालिका को दस्तयाब कर आगे विवेचना कार्यवाही करते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को नई तकनीक सीखने और नवाचार के मिलेंगे अवसर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

रायगढ़ की एआई उड़ान-जागरूकता से नवाचार तक’ कार्यशाला में 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा आईआईआईटी नया रायपुर के...

More Articles Like This