वार्ड क्रमांक 36 में सामुदायिक भवन से मुख्य मार्ग तक नाली निर्माण एवं जुटमिल प्रतीक्षा बस स्टैंड को सामुदायिक भवन हेतु स्टीमेट बनाने दिया निर्देश

spot_img
Must Read

महापौर के साथ वार्ड निरीक्षण में ई ई एवं इंजीनियर चल रहे साथ

रायगढ़ / नगर निगम महापौर श्रीमती जानकी अमृत काटजू ने वार्ड क्रमांक 36 एवं वार्ड क्रमांक 31 का निरीक्षण कर वार्ड वासियों से मुलाकात किया और वार्ड के समस्याओं की जानकारी ली जिसमें पानी निकासी हेतु नाली निर्माण की समस्या एवं प्रतिक्षा बस स्टैंड को सामुदायिक भवन बनाने मांग की गई।
नियमित निरीक्षण अंतर्गत महापौर ई ई एवं इंजीनियर को साथ लेकर निकल रही है ताकि शहरवासियों की समस्याओं का स्थल में ही निराकरण हेतु निर्देशित किया जा सके।महापौर श्रीमती जानकी काटजू, वार्ड क्रमांक 31 के पार्षद श्री संजय चौहान नगर निगम के ई ई , इंजीनियर हिराधर राठीया के साथ वार्ड निरीक्षण में पहुंचे,सर्वप्रथम वार्ड क्रमांक 36 अंतर्गत एफसीआई गोदाम के सामने गली में वार्डवासियों ने नाली के पानी

 निकासी की समस्या बताई जिसे ई ई द्वारा सर्वे कर नाप जोख किया गया,महापौर श्रीमती काट्जू ने सामुदायिक भवन से मुख्य मार्ग तथा साहू घर के पास नाली निर्माण की स्वीकृति देते हुए स्टीमेट बनाने निर्देशित किया। वही वार्ड क्रमांक 31 पार्षद श्री संजय देवांगन द्वारा जूटमिल प्रतीक्षा बस स्टैंड को सामुदायिक भवन बनाने मांग की गई जिसे महापौर द्वारा इंजीनियर को स्टीमेट बनाने निर्देशित किया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को नई तकनीक सीखने और नवाचार के मिलेंगे अवसर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

रायगढ़ की एआई उड़ान-जागरूकता से नवाचार तक’ कार्यशाला में 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा आईआईआईटी नया रायपुर के...

More Articles Like This