बिंजकोट ग्राम के दबंग की शिकायत लेकर दर्जनों ग्रामीण पहुंचे विधायक कार्यालय, पुलिस अधीक्षक के समक्ष विधायक प्रकाश नायक ने ग्रामीणजनो का पक्ष रख की उचित कार्यवाही की मांग

spot_img
Must Read

रायगढ़- विधायक प्रकाश नायक आमजन की समस्याओं को लेकर न केवल संवेदनशीलता दिखाते है।बल्कि उसके त्वरित निराकरण के भी प्रयास में लग जाते है।ऐसा ही नजारा गुरुवार को भी देखने को मिला।जब ग्राम बिंजकोट के सरपंच सहित दर्जनों ग्रामीणों ने विधायक कार्यालय पहुंचकर ग्राम के दबंग द्वारा की जा रही ग्रामीणों के साथ दबंगई की शिकायत की गई।जिस पर गंभीरता दिखाते हुए ग्रामीणों के निवेदन पर उनके साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ग्रामीणों का पक्ष रखते हुए नियमानुसार उचित कार्यवाही करने निवेदन किया गया।जिस पर पुलिस कप्तान द्वारा भी सबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी को मामले की जांच कर उचित कार्यवाही को निर्देशित किया गया है।

क्या है मामला
ग्राम बिंजकॉट के ग्रामीणों द्वारा विधायक एवम पुलिस अधीक्षक के नाम सौपे गए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि गांव के ही दबंग कलाराम साव द्वारा ग्राम के लोगो को ही नाहक परेशान करने थाने में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराए जाने जैसा कार्य किया जा रहा है।जिसे लेकर ग्राम में बैठक भी आहूत की गई थी।जिससे आक्रोशित होकर दबंग द्वारा गांव के बुजुर्गो से न केवल गाली गलौच की गई बल्कि देख लेने की धमकी भी दी गई।अलबत्ता ग्राम के दबंग की दबंगई से परेशान ग्रामीणों द्वारा मामले की शिकायत विधायक एवम पुलिस अधीक्षक के समक्ष की गई।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से...

घर-घर पहुंचकर महिलाओं को दिया मोटे मुनाफे का लालच, तीन बैंक खाते, एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त; पति और...

More Articles Like This