मौन सत्याग्रह में शामिल हुई विधायक उत्तरी जांगड़े एवं कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित…

spot_img
Must Read

पूर्व राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी की आवाज दबाने किए जा रहे मोदी सरकार के षड्यंत्रों के खिलाफ रायपुर आयोजित “मौन सत्याग्रह” में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े एवं कांग्रेस के वरिष्ठ जन नेता ताना-शाह मोदी सरकार के खिलाफ लोकतंत्र की आवाज बुलंद किए उल्लेखनीय हो कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार के खिलाफ राहुल गांधी द्वारा लगातार आवाज उठाने एवं राहुल गांधी द्वारा मोदी सरनेम को लेकर दिए गए एक बयान से उनकी लोकसभा सदस्यता खत्म किए जाने को लेकर कोर्ट से राहत नहीं मिलने पर कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन पूरे देश भर में जारी है।

इसी कड़ी में रायपुर में प्रदेश स्तरीय मौन सत्याग्रह आयोजित हुई जिसमें सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े , गौ सेवा आयोग सदस्य पुरुषोत्तम साहू, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि घनश्याम मनहर,जिला प्रभारी महामंत्री विकास शर्मा, विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े, जिला महामंत्री विष्णु नारायण चंद्रा, श्रीमती अनीका भारद्वाज जिला पंचायत सभापति, मोहन पटेल मंडी अध्यक्ष सारंगढ़,विधानसभा युवा कांग्रेस प्रभारी विनोद भारद्वाज,सागर दीवान सहित सारंगढ़ के वरिष्ठ एवं युवा नेता शामिल हुए और सभी ने मौन सत्याग्रह किए।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

महाराजा श्री अग्रसेन जयंती 2026 की पत्रिका का भव्य विमोचन

14 दिवसीय महोत्सव में 56 से अधिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्तर का मास्टर शेफ, AI कार्यशाला और भव्य शोभायात्रा होगी...

More Articles Like This