सुशील रामदास सहित चेम्बर पदाधिकारियों ने दी सावित्री मित्तल को भावभीनी श्रद्धांजलि

spot_img
Must Read
रायगढ़ – घरघोड़ा के सिद्धि विनायक वस्त्रालय के संचालक व छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज़ के घरघोड़ा इकाई के अध्यक्ष पवन मित्तल की माता श्रीमती सावित्री मित्तल के दुःखद निधन पर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास सहित चेम्बर के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने शोक प्रकट करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सुशील रामदास ने कहा कि यह मृत्युलोक है और इस लोक में आवगमन एक नैसर्गिक प्रक्रिया है। जाना तो हर व्यक्ति का दुःखद होता है, किन्तु जो लोग हमारे अपने होते हैं, उनका जाना हमें अत्यंत दुःख देता है और श्रीमती सावित्री मित्तल हम सब चेम्बर के सभी सदस्यों की माता तुल्य थीं। इसलिए उनका जाना हमारे लिए मातृछाया के हट जाने जैसी घटना है। पूरा चेम्बर परिवार उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है और परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना करता है कि उस महान आत्मा को शांति प्रदान करें।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

महाराजा श्री अग्रसेन जयंती 2026 की पत्रिका का भव्य विमोचन

14 दिवसीय महोत्सव में 56 से अधिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्तर का मास्टर शेफ, AI कार्यशाला और भव्य शोभायात्रा होगी...

More Articles Like This