सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में गूंजा ओम नमः शिवाय…भक्तों की उमड़ी भीड़…

spot_img
Must Read

रायगढ़ / सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में गूंजा ओम नमः शिवाय, वैसे तो सावन 4 जुलाई से आरंभ हो चुका है इसी कड़ी में 10 जुलाई को पहला सावन सोमवार पड़ा है जिसका भक्तगण बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं इस साल सावन अधिक मास होने के कारण 2 माह तक रहेगा।

बाबा भोलेनाथ की भक्ति में डूबे भक्त गण सभी मंदिरों में श्रद्धा के साथ गाजे-बाजे के साथ नाचते हुए मंदिर पहुंचे, सुबह से ही बड़ी भारी संख्या में कावड़िया लेकर कोसमनारा बाबा सत्यनारायण के धाम पहुंचे जहां हजारों की भीड़ आज देखने को मिल रही है। दूर-दूर से भोले के भक्त पहुंच रहे हैं सारा शहर आज भक्ति में हो गया है। शहर के बाकी मंदिरों में भी भीड़ देखने लायक है।
निकले महादेव मंदिर, गौरी शंकर मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, में भी भक्तों का ताता लगा हुआ है।

सावन के इस पवित्र माह में भक्तों की भीड़ तो देखी ही जाती है तो वही मंदिरों की रौनक देखते ही बनती है। सावन माह आने के पहले से ही सभी मंदिरों को बड़े ही साज-सज्जा से सजाया जाता है रंगाई पुताई, रंग बिरंगी झालरों से भोले के मंदिर को सजाया जाता है। लंबी कतारों में घंटो तक शिवभक्त जल चढ़ाने और अपनी बारी का इंतजार करते हुए ओम नमः शिवाय हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए पहुंच रहे हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

महाराजा श्री अग्रसेन जयंती 2026 की पत्रिका का भव्य विमोचन

14 दिवसीय महोत्सव में 56 से अधिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्तर का मास्टर शेफ, AI कार्यशाला और भव्य शोभायात्रा होगी...

More Articles Like This