विधायक प्रकाश नायक ने किसानों के हित में उठाया विधानसभा सदन मे सवाल…केलो परियोजना में किसानों को मिल रही सिंचाई सुविधा से संबंधित मांगी विस्तृत जानकारी

spot_img
Must Read



रायगढ़ / जिले के लिए वृहद सिंचाई योजना के तहत प्रारंभ की गई। जहां परियोजना की लागत तो दिन प्रतिदिन बढ़ती गई परन्तु केलो परियोजना के समुचित सिंचाई का लाभ कृषकों को नहीं मिल पा रहा है। अपितु इसके जल का उपयोग उद्योगपति उद्योगों को फलने फुलाने भली भांति कर रहे है। केलो परियोजना में स्वीकृत सिंचाई के रकबे का लाभ भी कृषकों को पूर्ण नहीं मिल रहा है। परियोजना में रूपांकित क्षमता को लक्ष्य जहां 22810 हेक्टेयर भूमि है। उसकी तुलना में महज 5843 हेक्टेयर क्षेत्र में ही किसानों को सिंचाई लाभ प्राप्त हो रहा है।जिसकी वजह से रायगढ़ विधानसभा के पुसौर क्षेत्र के सैकड़ों किसान इस सुविधा से वंचित रह गए है।परियोजना का लक्ष्य पूर्ण होने पर ही किसानों को इसका समुचित लाभ मिल सकता है।वही किसानों के पक्ष में हमेशा मुखर रहने वाले विधायक प्रकाश नायक द्वारा किसानों के हितो को ध्यान में रखते हुए विधानसभा मानसून सत्र में प्रश्न पूछते हुए केलो परियोजना के निर्माण में स्वीकृति प्रदान की गई लागत एवम इसकी पूर्णतया तिथि प्रारम्भ से लेकर 15 जून 2022 तक खर्च की गई राशि सहित परियोजना में स्वीकृत किसानों की सिंचाई का रकबा व वर्तमान में मिल रही सिंचाई सुविधा की विस्तृत जानकारी मांगी गई।साथ ही पूछे गए पूरक प्रश्न में उन्होंने केलो परियोजना के रूपांकित क्षमता लक्ष्य 22810 हेक्टेयर के पूर्ण होने व इसका पूर्ण लाभ किसानों को मिलने के संबंध में जानकारी मांगी गई।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

कौशल से आत्मनिर्भरता की ओर: एनटीपीसी लारा ने ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाया

रायगढ़: एक सुई, एक धागा और एक नई शुरुआत—एनटीपीसी लारा के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए...

More Articles Like This