spot_img
Thursday, August 20, 2026

चुनाव के मद्देनजर बूथ चलो अभियान को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कि महत्वपूर्ण बैठक

spot_img
Must Read

रायगढ़ 25 जून

जिला कांग्रेस भवन रायगढ़ में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने प्रदेश कांग्रेस की जोन मीटिंग के पश्चात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शहर को 4 जोन जोन में बाटा गया जिसमे अध्यक्षों की नियुक्ति की गई इस गठन के बाद बूथ लेबल पर नियुक्त प्रभारियों की कार्यशीली को कुशल और मजबूत बनाने के उद्देश्य से बैठक कर जोन अध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया एवम प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दिए गए निर्देशों से अवगत कराकर कार्य में तत्काल प्रभाव से से गति लाने के दिशा निर्देश जारी किए जिसमे नियुक्त जोन अध्यक्ष दयाराम ध्रुवे,राहुल शर्मा,अमृत काटजू,रितेश वैद्य व सरोज नंदे हैं जिन्हें यह जिम्मेदारी सौपीं गई की वह अपने जोन के वार्डों पर वार्ड कमेटियों का गठन करें बूथ में नियुक्त प्रभारियों को प्रदेश से आये प्रतिनिधियों से संपर्क करवा कर उन्हें चुनाव कार्यों के सजगता से पालन हेतु दिए गए दिशानिर्देशों से समय समय पर अवगत करवाने की भी जोन प्रमुखों की जिम्मेदारी है साथ ही प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर चर्चा करना मतदाता सूची में नाम जोड़ने व काटने की प्रक्रिया को भी सुचारू रूप से निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाने हेतु भी अनिल शुक्ला ने जोन प्रमुखों को हिदायत दी।जिस पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फ़ोटो युक्त निर्वाचन नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य सम्पन्न होने है जिसमें एकीकृत मतदाता सूची का प्रकाशन 2 अगस्त 2023 को होगा जिसपर दावा अस्पतियाँ दर्ज करने की तिथि 12-8-2023 से 31-8-2023 तक निर्धारित है एवम मतदान केंद्रों में विशेष शिविर का आयोजन 12,13,19 एवम 20 अगस्त 2023 नियत है जिस पर दावा आपत्तियों का निराकरण 22 सितंबर 2023 तक व मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर 2023 को होना है । जिसमे सभी जोन प्रमुख व बूथ प्रभारी से अनिल शुक्ला ने यह अपेक्षा की है कि इस दौरान पूरी जिम्मेदारी से अपनी अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए कार्य करना होगा व अनिल शुक्ला ने यह भी कहा कि मेरा व मेरे कार्यालय का पूरा सहयोग आप सभी के साथ रहेगा।
आज इस मीटिंग में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी हरमीत घई,दीपक पांडेय,शाखा यादव,दयाराम ध्रुवे,राहुल शर्मा,मदन महत,विकास ठेठवार,रवि गुप्ता,किरण पंडा,रितेश वैद्य अमृत काटजू,वसीम खान,वासु प्रधान,सरोज नंदे उपस्थित थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

साइबर अपराध के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का जनजागरूकता अभियान, थाना-चौकी स्तर पर एक साथ हो रहे अनेक कार्यक्रम

रायगढ़ में साइबर जागृति अभियान ने पकड़ी रफ्तार, प्रतिदिन हजारों छात्र-छात्राओं तक पहुंचाया जा रहा साइबर सुरक्षा का संदेश स्कूल-कॉलेज...

More Articles Like This

error: Content is protected !!