सांसद गोमती ने तरेरी आंखे तो शासन नें किया संचालक प्रभारी सहायक आयुक्त को निलंबित

spot_img
Must Read

राज्य शासन ने सांसद के लिखे पत्र पर की ठोस कार्यवाही

रायगढ़ :- सांसद गोमती साय द्वारा आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग छग शासन के सचिव को पत्र लिखकर रायगढ़ के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग रायगढ़ के संचालक प्रभारी सहायक आयुक्त अविनाष श्रीवास पर कार्यवाही की मांग की थी जिसे गंभीरता से लेते हुए राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।तिथि 13.03.2023 को सांसद द्वारा लिखे गए पत्र क्र0 -62 में 02 वर्षों से संचालक प्रभारी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास रायगढ़ के पद पर पदस्थ अविनाष श्रीवास सहायक की शिकायत की थी। सांसद ने मुख्य सचिव को प्रभारी सहायक की गतिविधियों से अवगत कराते हुए लिखा था कि वर्ष 2019-20 से वर्ष 2022-23 तक रायगढ़ जिले में विभाग द्वारा संचालित छात्रावास आश्रम के मरम्मत एवं रख रखाव तथा निर्माण से संबंधित कार्यो की जानकारी चाही गई लेकिन श्रीवास ने कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई। इस जानकारी से साथ रायगढ़ जिले में संचालित विभागीय छात्रावास,आश्रम तथा एकलव्य आदर्श विद्यालयों के लिए क्रय की गई सामग्रीयों के संबंध में जानकारी मांगी गई थी। लेकिन श्रीवास द्वारा उपलब्ध नही कराया गया इस संबध में उनके द्वारा मौखिक रूप से भ्रामक एवम त्रुटि पूर्ण जानकारी दी जा रही है। 23.02.2023 को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक के दौरान वांच्छित जानकारी उपलब्ध नही कराने की जानकारी से कलेक्टर रायगढ़ को भी मैखिक रूप से अवगत कराया गया।अविनाष श्रीवास द्वारा किए गए कृत्य को घोर लापरवाही उदासीनता, कार्यो के प्रति रूचि नही लिया जाना मानते हुए उसे अनदेखी का प्रदर्शन बताया । जनप्रतिनिधियों के पत्रों की अनदेखी को गंभीरता से लेते हुए राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। श्रीवास को हठधर्मी, लापरवाह, कार्यो के प्रति रूचि नही लिये जाने वाले अधिकारी बता कर उसके विरूद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही की मांग सांसद द्वारा की गई जिस पर राज्य शासन ने मुहर लगाई।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

बाउलीकुआं और दीनदयाल कॉलोनी ढिमरापुर में अलग-अलग कार्रवाई, जुआ खेलते 6 आरोपी पकड़े गए…दोनों स्थानों से ₹9400 नकद जब्त, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के...

ऑपरेशन अंकुश” के तहत कोतवाली पुलिस की दो जुआ फड पर रेड, 6 जुआरी गिरफ्तार बाउलीकुआं और दीनदयाल कॉलोनी ढिमरापुर...

More Articles Like This