रेलवे लाइन में लगे अर्थिंग स्ट्रिप की चोरी मामले में अपचारी बालक व खरीददार गिरफ्तार…..

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

चोरी की 9 नग अर्थिंग स्ट्रिप बरामद, अपचारी बालक बाल संप्रेक्षण गृह और खरीददार जिला जेल दाखिल, #खरसिया पुलिस की कार्रवाई…..

रायगढ़। दिनांक 21.07.2022 को डी.बी. पावर प्लांट बाड़ादरहा के सेक्युरिटी हेड मनोज उपाध्याय द्वारा थाना खरसिया में प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया गया कि प्लांट में परिवाहन हेतु चपले से डी.बी प्लांट तक रेल्वे लाइन बिछाया गया है। दिनांक 18.07.2022 को ग्राम खैरपारनी के पास खम्भा नं0 101 से 123 के मध्य लगे 21 अर्थिंग स्ट्रिप को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गए हैं जिस पर थाना प्रभारी खरसिया शनिप रात्रे द्वारा अपराध क्रमांक 339/2022 धारा 379 भादवि का अपराध दर्ज कर रिपोर्टकर्ता एवं प्लांट के अन्य कर्मचारियों से पूछताछ कर तत्काल खैरपाली के संदेही अपचारी बालक को हिरासत  में लिया गया । अपचारी बालक पूछताछ में 09 नग अर्थिंग स्ट्रिप की चोरी कर सायकल दुकानवाले श्याम लाल जायसवाल (45 साल) निवासी आमापाली थाना खरसिया के पास बेचना बताया । आरोपी श्याम लाल जायसवाल से 09 नग अर्थिंग स्ट्रिप को जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर रिमांड पर सक्षम न्यायालय पेश किया गया । माननीय न्यायालय के आदेश पर नाबालिग बालक को बाल संप्रेक्षण गृह व खरीददार श्यामलाल जायसवाल को जिला जेल रायगढ़ में दाखिल किया गया है। थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक शनिप रात्रे के नेतृत्व में माल मुल्जिम पतासाजी में सहायक उप निरीक्षक हेमंत कश्यप, प्रधान आरक्षक 622 लक्ष्मी नारायण राठौर, आरक्षक 876 राजेश राठौर की अहम भूमिका रही है, चोरी गये शेष अर्थिंग स्ट्रिप की पतासाजी के संबंध में थाना प्रभारी द्वारा मुखबिर व अपने स्टाफ लगाया गया है, पतासाजी जारी है।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This